RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश
Visual Archive

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

अयोध्या, 5 अगस्त; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रख दी है. पीएम मोदी ने मंदिर की नींव खोदने के लिए चांदी के फावड़े का इस्तेमाल किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नींव की ईंट पर सीमेंट लगाने के लिए चांदी की कन्नी का इस्तेमाल किया.



रामलला को हरे और भगवा रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं. रामलला के वस्त्र मखमल के कपड़े से बने हैं. इन वस्त्रों पर 9 तरह के रत्नों को लगाया गया है. पीएम मोदी के भूमि पूजन करने के साथ ही पूरा देश ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा.

पीएम मोदी ने इससे पहले रामलला के दर्शन किए और उनके चरणों में लेटकर शीश नवाया. इसके बाद पीएम मोदी ने पंडाल में बैठकर भूमि पूजन किया. इस दौरान सभी मौजूद पंडित भूमि पूजन के लिए मंत्र उचारण करते रहे. पीएम मोदी के साथ इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी बैठे थे.

यह भी पढ़ें-कनक भवन : द्वापर युग और त्रेता युग दोनों से जुड़ा है इस कनक भवन का इतिहास

पीएम मोदी ने दस मिनट की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

राम जन्मभूमि पहुंचने से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर गए, जहां उन्होंने सीएम योगी के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती की और परिक्रमा भी लगाई. पीएम मोदी ने इस दौरान माथा भी टेका और कुछ पैसे भी दान पेटी में डाले. पीएम मोदी करीब दस मिनट तक मंदिर परिसर में रहे. इसके बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए.



सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया खास ख्याल

बता दें कि पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली से वायुसेना के विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे. इसके बाद पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे और फिर पीएम मोदी हैलीकॉप्टर से 11.30 बजे अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल भी रखा गया.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 5, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

रथ यात्रा में मां लक्ष्मी क्यों हो जाती हैं नाराज़? जानिए भगवान जगन्नाथ और हेरा पंचमी की अनोखी परंपरा

हेरा पंचमी 2026 में 20 जुलाई को है। जानें रथ यात्रा में मां लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ से क्यों नाराज़ होती हैं, रथ तोड़ने की रस्म और इस परंपरा का आध्यात्मिक संदेश।

Read now
Hinduism

प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी का रहस्य: आखिर हर साल गंगा क्यों करती हैं बजरंगबली का जलाभिषेक?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के निकट स्थित बड़े हनुमान मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और अनोखे हनुमान मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर की…

Read now
Hinduism

भगवान शिव को तीन पत्तियों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए सावन में इसका धार्मिक महत्व

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष स्थान है। विशेष रूप से सावन महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा सदियों से…

Read now