RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश
Visual Archive

पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश

अयोध्या, 5 अगस्त; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रख दी है. पीएम मोदी ने मंदिर की नींव खोदने के लिए चांदी के फावड़े का इस्तेमाल किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नींव की ईंट पर सीमेंट लगाने के लिए चांदी की कन्नी का इस्तेमाल किया.



रामलला को हरे और भगवा रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं. रामलला के वस्त्र मखमल के कपड़े से बने हैं. इन वस्त्रों पर 9 तरह के रत्नों को लगाया गया है. पीएम मोदी के भूमि पूजन करने के साथ ही पूरा देश ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा.

पीएम मोदी ने इससे पहले रामलला के दर्शन किए और उनके चरणों में लेटकर शीश नवाया. इसके बाद पीएम मोदी ने पंडाल में बैठकर भूमि पूजन किया. इस दौरान सभी मौजूद पंडित भूमि पूजन के लिए मंत्र उचारण करते रहे. पीएम मोदी के साथ इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी बैठे थे.

यह भी पढ़ें-कनक भवन : द्वापर युग और त्रेता युग दोनों से जुड़ा है इस कनक भवन का इतिहास

पीएम मोदी ने दस मिनट की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

राम जन्मभूमि पहुंचने से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर गए, जहां उन्होंने सीएम योगी के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती की और परिक्रमा भी लगाई. पीएम मोदी ने इस दौरान माथा भी टेका और कुछ पैसे भी दान पेटी में डाले. पीएम मोदी करीब दस मिनट तक मंदिर परिसर में रहे. इसके बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए.



सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया खास ख्याल

बता दें कि पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली से वायुसेना के विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे. इसके बाद पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे और फिर पीएम मोदी हैलीकॉप्टर से 11.30 बजे अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल भी रखा गया.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 5, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Ganesh Chaturthi 2026: 10 दिन बप्पा को लगाएं अलग-अलग भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं

गणेश चतुर्थी 2026: 10 दिन बप्पा को लगाएं अलग-अलग भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होते ही घर-घर में गणपति बप्पा की पूजा…

Read now
Hinduism

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

हरतालिका तीज 2026: हरतालिका तीज कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।…

Read now
Hinduism

विवाह मुहूर्त 2026: नवंबर-दिसंबर के शुभ दिन और मुहूर्त

अगर आप 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं, तो अभी सबसे ज़रूरी बात यह जान लें – साल के आखिरी दो महीने, नवंबर और दिसंबर 2026,…

Read now