RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रामनवमी पर पीएम मोदी ने दिया कोरोना से बचने का संदेश

रामनवमी पर पीएम मोदी ने दिया कोरोना से बचने का संदेश

रामनवमी पर पीएम मोदी ने दिया कोरोना से बचने का संदेश
Visual Archive

रामनवमी पर पीएम मोदी ने दिया कोरोना से बचने का संदेश

रामनवमी के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कोरोना के इस संकट काल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेश का जिक्र करते हुए महामारी से बचने के के उपायों का पालन करने का अनुरोध किया है.



उन्होंने एक ट्वीट में लिखा ‘आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आम जनता को रामनवमी की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया- राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें-कोरोनाकाल में तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का इस्तेमाल करें

मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जन्‍मदिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व, हमें जीवन में मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है. आइये, हम सब यह संकल्प लें कि कोविड-19 महामारी को भी हम सत्‍यनिष्‍ठा एवं संयम से पराजित करेंगे.

इसके अलावा और भी अन्य नेताओं की ओर से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं. बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. इसलिए इसे राम जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं. भगवान श्री राम को मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. उन्हें पुरुषोत्तम यानि श्रेष्ठ पुरुष की संज्ञा दी जाती है. वे स्त्री पुरुष में भेद नहीं करते. कहा जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 21, 2021 • 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के लिए नोट कर लें पूजा सामग्री और शुभ मुहूर्त, जानें कलश स्थापना की सरल विधि

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के लिए नोट कर लें पूजा सामग्री और शुभ मुहूर्त, जानें कलश स्थापना की सरल विधि शारदीय नवरात्रि 2026 मां दुर्गा की आराधना का…

Read now
Hinduism

पितृ पक्ष 2026: इन चीजों की खरीदारी से करें परहेज, जानें क्या खरीदना माना जाता है शुभ

Pitru Paksha 2026 Shopping Rules: पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का समय माना जाता है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण,…

Read now
Hinduism

पितृ पक्ष 2026: श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए कौन सा समय है शुभ? जानें 4 खास मुहूर्त

Pitru Paksha 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान परिवार के…

Read now