RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

KUMBH 2019 : अखाड़ा परिषद के साथ प्रयागराज में गंगा पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

KUMBH 2019 : अखाड़ा परिषद के साथ प्रयागराज में गंगा पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

KUMBH 2019 : अखाड़ा परिषद के साथ प्रयागराज में गंगा पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Visual Archive

KUMBH 2019 : अखाड़ा परिषद के साथ प्रयागराज में गंगा पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

KUMBH 2019 : अखाड़ा परिषद के साथ प्रयागराज में गंगा पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कुंभ 2019 की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज में गंगा का पूजन तेरह अखाड़ों के संतो के साथ करने आ रहे हैं इसको लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की, इस पूजा में प्रधान मंत्री के साथ महामहीम राज्यपाल, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सम्मिलित होगें। साथ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज महामंत्री श्रीमंत हरिगिरी महाराज के साथ ही 13 अखाडे के एक एक सदस्य शामिल होंगे।

प्रयागराज में गंगा पूजन से ही उनके कार्यक्रम का आगाज होगा। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कुंभ मेला क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खंभों पर विशेष झंडे लगाए जाएंगे। चौराहों पर बड़ी होर्डिंग्स और बड़े फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे, जिन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी होगी। प्रधानमंत्री एमएनएनआइटी से 15 मिनट में संगम पहुंच जाएंगे । संगम नोज पर 30 मी. लंबी व 10 मी. चौड़ी जेटी बन रहा।

संगम नोज पर यमुना पट्टी पर उनके लिए 30 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी जेटी बनाई जा रही है। घाटों को भी सजाया जा रहा है। जेटी से 12 स्टीमरों के काफिले के साथ वह संगम पहुंचेंगे, जहां गंगा पूजन करेंगे। लगभग 15 मिनट त्रिवेणी दर्शन-पूजन के बाद वह लौटेंगे। फिर वह संगम पर ही स्वच्छता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी कुंभ में साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेगी, जिससे पूरी दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। आइ ट्रिपल सी का करेंगे लोकार्पण । इसके बाद वह इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइ ट्रिपल सी) का लोकार्पण करेंगे। यहां पर ही वह लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये के कुंभ के स्थायी कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री का किला स्थित अक्षयवट, सरस्वती कूप और बड़े हनुमान मंदिर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने की चर्चा

आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरि महाराज ने प्रातः 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में भेट वार्ता हुई, भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में चल रही विकास कार्य एवं कुम्भ मेला में चल रहे कार्य अंतिम दिसम्बर तक पूरा करने का आश्वासन अखाड़ा परिषद को दिया प्रधान मंत्री श्री मोदी मुख्यमंत्री के साथ बडे हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन करेंगे ।

रिपोर्ट – एसके शुक्ला, रिलिजन वर्ल्ड संवाददाता, प्रयागराज

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

December 14, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गंगा दशहरा 2025: एक दिन, दस पापों का अंत कैसे?

गंगा दशहरा 2025: एक दिन, दस पापों का अंत कैसे?  गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक पवित्र और अत्यंत महत्त्वपूर्ण पर्व है, जिसे गंगा नदी के पृथ्वी पर…

Read now
Hinduism

Ganga Saptami 2025: जब धरती पर बहने लगी मोक्ष की निर्मल धारा

Ganga Saptami 2025: जब धरती पर बहने लगी मोक्ष की निर्मल धारा “पावन धाराओं में यदि कोई सबसे महान है, तो वह है मां गंगा।जो स्वयं शिव की…

Read now
Hinduism

“राम मन्दिर मनुष्यों द्वारा बनाया हुआ मनुष्यता का मन्दिर होगा” – श्री पुंडरीक गोस्वामी

अयोध्या। ऐसा मनोरम दिवस जिसका महोत्सव सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी की परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीगौड़ीय सम्प्रदाय के आचार्य प्रवर श्री पुंडरीक…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *