Post Image

जानिए मई  2018 का राशिफल / Astrological Predictions for May, 2018

जानिए मई 2018 का राशिफल

मेष राशि – च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में उत्तम स्वास्थ्य रहेगा. धन लाभ होगा,स्थान परिवर्तन के योग बनाते हैं, रिश्तेदारों से विवाद-अनबन हो सकती हैं,वाहन चलते समय सावधानी रखें,मित्रों के साथ लम्बी यात्रा हो सकती हैं,व्यापर में परेशानी,परिवार में कोई मांगलिक-शुभ आयोजन संभव, आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप कम दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं, थोड़ी सी मेहनत के बाद ये यात्राएं सफलता दायक सिद्ध होंगी, लेकिन इस समय अपना तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस समय भी रह सकती हैं।

शुभ रंग- इस महीने नीला और सफेद रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। यह आपको विशेष रूप से आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। हरे और बैंगनी रंग से दूर रहें।

शुभ अंक-इस महीने आपके लकी नंबर हैं 5 और 9।

उपाय: सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में उन्नति के अवसर मिलेंगे, मित्रों से सहयोग मिलेगा,स्वास्थ्य साधारण रहेगा,रोगों से सावधान रहें,व्यर्थ क़ानूनी ववाद से बचें, सोच समझकर बोले-वाणी पर नियंत्रण रखें,नए कार्य की योजना बनेगी,पारिवारिक उत्सवों में भाग लेने का अवसर मिलेगा,कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। सबसे विनम्रता और समझदारी के साथ व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

शुभ अंक- इस माह आपका शुभ अंक 8 है। मन खुश रहेगा और रुके कार्य बन सकते हैं।

शुभ रंग- इस महीने लाल रंग पहनना आपके लिए लाभदायक है। नीले रंग के कपड़े न पहनें तो बेहतर होगा।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं,दुर्घटना की संभावना हैं-वाहन चलते समय सावधानी रखें,सोच समझकर भरोसा करें,धोखा मिल सकता हैं,कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी,मान -सम्मान मिलेगा,धैर्य पूर्वक सभी कार्य करें,परिवार में सभी का तालमेल बैठकर रखें,इस समय आपके लगभग सभी महत्त्वपूर्ण कामों के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आपके चाहने वाले आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा।

शुभ रंग-इस महीने आपके लिए ग्रे और हरा रंग शुभ साबित हो सकता है। नारंगी रंग का असर इसके उल्‍टा होगा। सफेद और गुलाबी रंग भी प्रतिकूल प्रभाव दिखाएंगे।

शुभ अंक-इस महीने अंक 7 आपको विशेष सफलता दिलाएगा। थोड़े से प्रयत्न से ही अधिक लाभ होगा।

उपाय: मांस मदिरा से परहेज करें।

कर्क राशि – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में व्यापर में हानि के योग बनाते हैं, ऑफिस में समझदारी से काम लें,नौकरी में अनबन की संभावना, व्यापर में हानि और साझेदारों से परेशानी की संभावना,अंजान व्यक्ति से लाभ मिलाने की संभावना,परिवार में मांगलिक कार्य होंगे,भाग-दौड़ में विशेष सावधानी रखें, आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। इस समय आप कुछ व्यापारिक यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल रहेगा। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। कुछ फायदा दिलाने वाले प्रस्ताव मिलने की भी सम्भावना हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। यात्राओं से भी आनंद और धन प्राप्त होगा।

शुभ रंग- इस महीने नीला और सफेद रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। यह आपको विशेष रूप से आर्थिक लाभ पहुंचाएगा।

शुभ अंक- इस महीने आपके लकी नंबर हैं 5 और 9।

उपाय: बहते पानी में दूध बहाएं।

सिंह राशि – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में शत्रुओं और बाधाओं से निजात मिलेगी, व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन संभव, अचानक रुका हुआ धन मिलेगा,नौकरी में बड़े अधिकारी से अनबन संभव वहीं निम्न स्तरीय जन संपर्क से लाभ संभावित,परिवार का ध्यान रखें, लम्बी या धार्मिक यात्रा संभव,इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। वहीं महीने का दूसरा भाग आपके कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- इस महीने बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। यह रंग आपको सफलता दिलाएगा। सफेद रंग से बचें।

शुभ अंक- इस महीने अंक 3 आपके लिए लकी है। हर कार्य को करने में आप आनंद महसूस करेंगे।

उपाय: दूध का दान करें।

कन्या राशि – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में धन लाभ होने की संभावना,पढाई में सफलता मिलेगी,किसी पर भी विश्वास सोच समझकर करें,धोखा हो सकता हैं,स्वास्थ्य साधारण रहेगा,नौकरी वालों की उन्नति होगी,यात्रा से बचें-कष्ट की संभावना,पड़ोसियों-रिश्तेदारों से सम्बन्ध सुधरेंगे,कार्य योजना का विस्तार होगा,कुछ समस्याएं अचानक से आ सकती हैं। जहां तक हो सके अपने सम्बंधियों से अच्छे सम्बंध बना कर रखें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अनैतिक कामों से खुद को दूर रखें। सन्देहास्पद सौदों से बचें। बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- इस महीने पीला रंग आपके लिए शुभ है। यह रंग आपको सफलता दिलाएगा। हरे रंग से बचें।

शुभ अंक-इस महीने अंक 7 आपके लिए लकी है। हर कार्य को करने में आप आनंद महसूस करेंगे।

उपाय:बहते पानी में गुड़ बहाएं।

तुला राशि – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में मानसिक चिंता बढ़ेगी,धैर्य और सहस बनाये रखें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मित्रों के सहयोग से कोई नया काम बनेगा,यात्रा से लाभ किन्तु व्यय में बढ़ोत्तरी से परेशानी संभव, व्यापर में परिश्रम से लाभ संभव,किसी विवाह या मांगलिक आयोजन में भाग ले सकेंगे,यदि इस समय आप कोई व्यपारिक निर्णय करने जा रहे हैं तो इस समय आपको थोडा सा संयम बरतने की आवश्तकता है। कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूलता लिए हुए नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- इस महीने हरा और ग्रे रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। यह रंग आपका मन खुश रखेगा। नीले और जामुनी रंग से दूर रहें।

शुभ अंक- इस माह अंक 2,4 और 8 आपके लिए शुभ साबित हो सकते है। विरोधियों से सावधान रहें।

उपाय: तांबे का एक चौकोर टुकड़ा जमीन में दबाएं।

वृश्चिक राशि – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में स्वास्थ्य नरम रह सकत्ता हैं,दुर्घटना के योग बनाते हैं, खर्च बढ़ेगा, नौकरी वालों के प्रमोशन-ट्रांसफर के योग बनाते हैं,किसी परिचित से मनमुटाव संभव, किसी पुराने मित्र या पुराने धन के मिलाने की संभावना,किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ संभव,पुराने विवाद सुलझाने की संभावना,पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। यानी कि महीने का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। जबकि महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य का खयाल रखें।

शुभ रंग- इस महीने नारंगी रंग आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। इसके अलावा सफेद और गुलाबी रंग भी आपके लिए शुभ होगा। काले रंग से दूर रहें।

शुभ अंक-आपके लिए 4 अंक शुभ है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गो की सलाह अवश्य लें।

उपाय- बंदरों को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में स्वास्थ्य ठीक रहेगा,धन लाभ होगा किन्तु उसी प्रकार अपव्यय भी होगा,कार्यों में सफलता मिलेगी, ईश्वर -आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा,मन की चंचलता से सावधान रहें,अधिकारीयों की निकटता का लाभ मिलेगा,सामाजिक दायित्व बढ़ेंगे,लाभकारी योजनाओ में निवेश संभव,आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंधों के लिये यह समय अनुकूल नहीं है। वहीं महीने का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा और आप सफलता पायेंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। नौकरी के हालातों में सुधार होगा अथवा पदोन्नति की सम्भावनाएं बनेंगी।

शुभ रंग- इस महीने हल्के रंग (आसमानी, हल्का गुलाबी आदि) आपके लिए लकी साबित हो सकते हैं। लेकिन गहरे रंग का प्रयोग करने से बचें।

शुभ अंक-आपका शुभ अंक 5 है। साथ ही अंक 1 और 6 भी आपके लिए सहायक होंगे।

उपाय-सरसों के तेल की कुछ बूंदे जमीन पर गिराएं।

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में सम्मान बढ़ेगा-मिलेगा, स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, नौकरी वालों को नयी जिम्मेदारी मिलेगी, राजनीति करने वालों के लिए बढ़िया समय-सफलता मिलेगी, कार्य क्षेत्र बढ़ेगा, व्यापर में परेशानी संभव, धन-धन्य में बढ़ोत्तरी संभव, किसी मित्र-परिजन का विछोह संभावित, मानसिक तनाव संभव, महीने के पहले पक्ष में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे और कार्य क्षमता भी कम हो सकती है। किसी गलत कार्य को करने के लिए भी आप उद्यत होंगे। कुछ घरेलू समस्याएं भी आपको चिंतित कर सकती हैं। इस समय आपको वाहनादि चलाने में सावधानी की आवश्यकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी।

शुभ रंग-आसमानी, नीले और हल्के हरे रंग के वस्‍त्र पहनने से आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। नारंगी रंग का असर इसके उल्‍टा होगा।

शुभ अंक-इस महीने अंक 3 और 9 आपको कई फायदे करा सकता है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्च बढ़ेगा लेकिन समय खुशनुमा बीतेगा।

उपाय-अंधे लोगों को खाना बांटें।

कुम्भ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में मित्रों का सुख मिलेगा,अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी,सावधानी से कार्य करें तो प्रगति-लाभ की संभावना,एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होगी,नए संपर्कों से लाभ मिलेगा, साहित्य-संगीत में मन लगेगा,व्यर्थ सोच-विचार में समय ख़राब नहीं करें,यह माह आपको बहुत व्यस्त रखेगा | इस माह आपके सभी काम बनेंगे। आप कुछ छोटी यात्राएं कर सकते हैं। ये यात्राएं आपके कार्यक्षेत्र में सहायक बनेंगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे मेहनत करवाने वाला रहेगा। इस मेहनत से आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कुछ घरेलू चिंताएं भी सामने आ सकती हैं। कोशिश करें कि इस समय आप किसी गलत कार्य में संलग्न न हों और वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

शुभ रंगइस महीने आपको ग्रे रंग धारण करना चाहिए। गुलाबी या नीले रंग के वस्त्रों का भी प्रयोग कर सकते हैं। हरे रंग के कपड़े न पहनें, परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक-इस महीने अंक 1 आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें।

उपाय- चावल का दान करें।

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि वाले जातको के लिए मई माह में किसी अधिकारी से वाद-विवाद की संभावना,किसी गृहोपयोगी सामान की खरीददारी संभव,यश वृद्धि होगी किन्तु योजना बनाकर कार्य करें,मांगलिक आयोजन में भाग लेने की संभावना | आपके लिए महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। यह समय आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने का है। कोई भी निवेश करने से पहले एक गंभीर और बृहद मंथन ज़रूरी होगा। आंखों और मुख से सम्बंधित कुछ तकलीफ़े भी सामने आ सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग-इस महीने आपका शुभ रंग है काला। इस महीने आपको श्वेत और अन्य हल्के रंगो से दूर रहना चाहिए।

शुभ अंक-आपका लकी नंबर है 1 और 7। व्यापार के लिए यात्रा के योग हैं।

उपाय-पवित्र स्थान में नारियल का तेल दान करें।

=====

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
MOB.- 09669290067   
WHATS App-09039390067              
FOR JIO-07000394515       
Post By Religion World