अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन लंदन में
लंदन. कुरूक्षेत्र में सालाना होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अब लंदन में होगा। भारत से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहले 13 से 16 फरवरी तक मॉरीशस की धरती पर आयोजित हुआ और अब लंदन में तीन दिन तक कई जगहों पर इससे जुड़े कार्यक्रम होंगे। जियो गीता, इस्कॉन, चिन्मया मिशन, विश्व हिंदू परिषद के सहयो से ये लंदन की धरती पर लोगों को गीता का संदेश देगी।



इस महोत्सव को मनाए जाने की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिओ गीता संस्थान पर मूल तौर पर है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के साथ कई और संत इसमें हिस्सा लेंगे।

9 अगस्त को सेंट्रल लंदल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 10 अगस्त को एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 11 अगस्त को गीता की शोभायात्रा निकालकर साउथाल के रामंदिर में इसका समापन होगा।

इसी साल फरवरी में 13-16 फरवरी तक मॉरीशस की धरती पर पहला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया था। इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति परमाशिवम पिल्ले और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने किया था। इस मौके पर वहां के कला एवं संस्कृति मंत्री पी. रूपेण मौजूद रहे थे और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल समापन समारोह में पहुंचे थे। इसके साथ ही जैन संत आचार्य लोकेश मुनि और भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुरजी ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
