मुंबई, 28 मार्च; कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश मुसीबत में है। ऐसे में खून की जरूरत पड़ सकती है। देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। राज्य सरकार के आह्वान के बाद प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने ब्लड कलेक्शन करने का संकल्प किया है।
फोन पर कराना होगा पंजीकरण
जो लोग सिद्धिविनायक मंदिर में रक्तदान करना चाहते हैं, उन्हें मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में फोन करके अपना नाम और पता बताना होगा। रक्तदाता के पंजीकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग की रक्त संकलन करने वाली वैन संबंधित व्यक्ति की सोसायटी में जाएगी और रक्त का संकलन करेगी।
यह भी पढ़ें-महामारी से कैसे बचे ! – Osho का रोचक जवाब…
डोनर के घर के करीब पहुंचेगी रक्त संकलन करने वाली वैन
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर के मुताबिक, लोग रक्तदान अपने घर के पास कर सकें, इसलिए यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि रक्तदान के समय लोग भीड़ न करें, जिन्हें रक्तदान करना है, उन्हें आराम से रक्तदान करने दें।
इसके बाद अगर सोसायटी या आसपास के परिसर के अन्य लोग भी रक्तदान करना चाहते हैं, तो वे रक्तदान कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ वैन के पास भीड़ नहीं करनी है।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
