जिला अयोध्या : योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, फैजाबाद अब कहलाएगा अयोध्या जिला

तीन लाख दिए जलाकर, 4-6 नवंबर के बीच राम की नगरी अयोध्या को जगमगाकर योगी सरकार ने आज जिला अयोध्या की घोषण की। राम की राजधानी अयोध्या नगरी से अब जिले में तब्दील हो गई है। फैजाबाद जिले में अब तक अयोध्या आता था। पर अब इसे अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। ये ऐलान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किया। वे अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
छोटी दीपावली पर अयोध्या आए योगी आदित्यनाथ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के जनवरी के आदेश के बाद पहली बार अयोध्या आए हैं। उनके संबोधन के दौरान जनता नारे लगाती रही, ‘योगीजी बस एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो’। योगीजी ने इसी बात के बीच में ऐलान किया, ‘आज से अयोध्या के नाम से यह जनपद जाना जाएगा। यह (अयोध्या) हमारे आन, बान और शान की प्रतीक है। मुझे लगता है कि अयोध्या की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से है। अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम को दुनिया ने स्मरण किया है। अभी तो यह उदाहरण है। आज कोरिया गणराज्य आपके उत्सव में शामिल हुआ है।’
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, फैजाबाद का नाम अब अयोध्या होगा…@myogiadityanath #Faizabad #Ayodhya pic.twitter.com/kSiGCWYLZQ
— GenZ Bharat (@IAmGenZBharat) November 6, 2018
आगे उन्होनें कहा कि, ‘आज देश जान रहा है कि अयोध्या क्या चाहता है। हम आपको आश्वस्त करने आए हैं कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकती। मुझसे पहले कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया। मैं डेढ़ साल में 6-6 बार यहां आया हूं। हम अयोध्या का विकास चाहते हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या की पहचान अयोध्या की तरह ही रहे।’
Ayodhya hamari aan baan shaan ka prateek hai, Ayodhya ki pehchan Bhagwan Ram se hai. Aaj se is janpad(Faizabad) ka naam bhi Ayodhya hoga: UP CM Yogi Adityanath #Diwali pic.twitter.com/PNTSOHvM2v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 6, 2018
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply