RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में नहीं होंगे दर्शन

जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में नहीं होंगे दर्शन

जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में नहीं होंगे दर्शन
Visual Archive

जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश मंदिर में नहीं होंगे दर्शन

द्वारिका, 8 अगस्त; कोरोना के जोखिम को ध्यान में रखते हुए स्थानीय द्वारिका प्रशासन ने निर्णय लिया है कि गुजरात का प्रसिद्ध जगत मंदिर जो द्वारकाधीश मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, वह आगामी 10 से 14 अगस्त के दौरान बंद रहेगा। 11 अगस्त को जन्माष्टमी है।



बता दें कि कृष्‍ण जन्मोत्सव को अब केवल एक सप्ताह का ही समय शेष है, ऐसे में प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिये जाने से भक्त द्वारकाधीश के दर्शन नहीं कर पायेंगे। हर वर्ष हजारों की तादाद में श्रद्धालु जन्माष्टमी की रात को द्वारकाधीश के दर्शन करने उमड़ पड़ते हैं। हालांकि प्रशासन ने ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है और भक्तों को इसी से तृप्त होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-जानिए इस बार 2020 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाएं; शास्त्रोक्त विचार-मंथन व निष्कर्ष

उल्लेखनीय है कि देवभूमि द्वारका में स्थित द्वारकाधीश का यह मंदिर गुजरात के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान कृष्‍ण को समर्पित है। यह गोमती नदी पर स्थित है, जो बाद में अरब सागर में विलिन होती है। कहते हैं कि मूल मंदिर भगवान कृष्‍ण के पोते वज्रनाभा ने बनवाया था, जो कृष्‍ण के निवास के ऊपर था। सन् 1472 में महमूद बेगडा ने इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया और उसके बाद 15-16वीं शताब्दी में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े हर्षोल्लास…

Read now
Hinduism

कृष्ण जन्माष्टमी कब है – 15 अगस्त या 16 अगस्त?

कृष्ण जन्माष्टमी कब है – 15 अगस्त या 16 अगस्त? श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Read now
Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी: 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म…

Read now