मथुरा, 2 मार्च; इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध बरसाना/नन्दगाँव/श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लड्डूमार/लठमार होली में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के सुगम व सुरक्षित आवागमन को द्रष्टिगत रखते हुए जनपद की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी.
दिनाँक 03/04-03-2020 लड्डूमार/लठमार होली में कस्बा बरसाना की यातायात व्यवस्था
प्रतिबन्धित मार्ग
1.गोवर्धन मार्ग से बरसाना आने वाले मार्ग पर नाले पर बने बैरियर से कस्बा में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
2. नंदगांव/छाता की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन राणा की प्याऊ पर बने बैरियर से पूर्ण प्रतिबन्धित रहेंगे।
3. कामा (राज०) की ओर से बरसाना आने वाले सभी प्रकार के वाहन पीली कोठी के सामने लगे वैरियर से पूर्ण प्रतिबन्धित रहेंगे।
पार्किंग/बैरियर व्यवस्था
कस्बा बरसाना को जाम मुक्त रखने के लिए 21पार्किंग स्थल तथा 32 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
गोवर्धन मार्ग
1.हाथिया चौराहे के पास भट्टा पार्किंग व सामने वाले खेत में पार्किंग- बस/ट्रक/ट्रैक्टर के लिए।
2. जुनसुटी खेत में पार्किंग- बस/ट्रैक्टर/कार इत्यादि। इसके आगे कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
3. शमशान घाट बैरियर/पार्किंग
4.नाले के पास पार्किंग/बैरियर
5. VIP पार्किंग
[earth_inspire]
नन्दगाँव मार्ग :- नन्दगाँव मार्ग पर कुल 4 पार्किंग बनाई गईं हैं
कामां मार्ग :- राधा बाग के सामने राजदुलारी भवन के पास पार्किंग।
छाता मार्ग :- पर तीन पार्किंग/बैरियर बनाये गए हैं।
नोट- सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने वाले कलाकारों के वाहन उतारकर उपर्युक्त पार्किंग में ही खड़े होंगे तथा श्रद्धालुओं के पार्किंग स्थलों से आने जाने के लिए कस्बा में ई-रिक्शा का संचालन रहेगा।
दिनाँक05-03-2020 नंदगांव लठमार होली
कस्बा नन्द गांव की यातायात व्यस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी।
प्रतिबन्धित मार्ग
1. कस्बा कोसीकलां की ओर से नंदगांव आने सभी भारी वाहन पूर्ण प्रतिबन्धित रहेंगे।
2. कामां (राज०) की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन कामा रोड तिराहे पर बने बैरियर से पूर्ण प्रतिबन्धित रहेंगे।
3. नंदगांव पुलिस चौकी के सामने लगे बैरियर से कस्बा नन्दगाँव जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें।
4. बरसाना की ओर से नन्दगाँव आने वाले सभी भारी वाहन संकेत गांव से आगे प्रतिबन्धित होंगे तथा छोटे वाहन उद्धव क्यारी पर लगे बैरियर से प्रतिबन्धित होगें।
5. चरण पहाड़ी बैरियर से मंदिर जाने वाले वाहन पूर्ण प्रतिबन्धित रहेंगे।
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
