अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कोलोराडो अमेरिका में किया योग समारोह
ऋषिकेश, 20 जून; कोलोराडो, अमेरिका की राॅक पहाड़ियों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व हनुमान योग महोत्सव का आयोजन हनुमान अकादमी द्वारा किया गया।
विख्यात हनुमान योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी ने विशेष विशेषीकृत स्पीकर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस योग महोत्सव में विश्वविख्यात योगाचार्य, शीर्ष योग शिक्षक, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू, योग जिज्ञासु, विख्यात संगीत विशेषज्ञ एवं 1500 से अधिक योग साधकों ने सहभाग किया।
साध्वी भगवती सरस्वती जी ने इस समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, भारत में योग की उत्पति, योग और देवात्मा हिमालय का सम्बंध, हनुमान जी की निष्काम भक्ति, रामायण और माँ गंगा का आध्यात्मिक महत्व के विषय में सारगर्भित व्याख्यान दिया।
साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा, ’’भारत ने विश्व को योग रूपी अमूल्य उपहार दिया है। उन्होने कहा अगर आप भारत नहीं गये; आपने देवात्मा हिमालय नहीं देखा परन्तु आपने योग को आत्मसात किया उसी में हिमालय और भारत की संस्कृति समाहित है। आज हम यहां राॅकी पहाड़ियों पर योग कर रहे अर्थात हमारी आत्मा हिमालय में है। साध्वी जी ने कहा कि हम किसी भी धर्म को मानने वाले हो या हमारा ईष्ट कोई भी पर हम सभी का उद्देश्य भक्ति ही है। हम ईश्वर के विभिन्न रूपों को मानते है; चमत्कार को मानते है परन्तु असली चमत्कार तो प्रेम है। आपसी प्रेम और सद्भाव ही विश्व में शान्ति स्थापित करने का एक माध्यम है।’’
राॅक की पहाड़ियों पर साध्वी भगवती सरस्वती जी के मार्गदर्शन में ’’ओम’’ का उच्चारण किया। राॅक की पहाड़ियाँ ’’थैंक यू मदर इन्डिया’’,,’’थैंक यू मोदी जी के नारों से गूंजने लगी।
इस ऐतिहासिक समारोह में श्री हनुमान दास, अन्नपोर्ण जो ताओस बाबा जो न्यू मैक्सिको एवं यूएसए में बाबा नीम करोली हनुमान मन्दिर ट्रस्ट चलाते है, योगाचार्य गुरूमुख कौर खालसा, योगाचार्य सीन कार्न, योगाचार्य टोमी रोजेन, योगाचार्य किया मिलर एवं अन्य विख्यात योगाचार्यो ने सहभाग किया।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


Leave a Reply