अयोध्या, 24 जुलाई; अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिर के नए मॉडल में कुछ बदलाव देखे जाएंगे क्योंकि 1988 में बने डिज़ाइन में कुछ अहम बदलाव किए जा रहे हैं. मंदिर के आर्किटेक्ट ने बताया कि मंदिर को पिछली डिज़ाइन में तय ऊंचाई से ज्यादा ऊंचा बनाया जा रहा है. मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा.
पिछली डिज़ाइन में इसकी ऊंचाई 141 फीट तय की गई थी. जानकारी है कि मंदिर का निर्माण 5 अगस्त को भव्य भूमि पूजन के साथ शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ विशेष अतिथियों को बुलाया जाएगा, इसमें पीएम मंदिर की नींव रखेंगे.
मंदिर के निर्माण में तकरीबन साढ़े तीन साल लगेंगे. पीएम की मौजूदगी में भूमि पूजन हो जाने के बाद, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. एल एंड टी की टीम मशीनरी और निर्माण सामग्री के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी है और नींव रखने का काम तुरंत शुरू हो जाएगा. निर्माण पूरा होने में 3 से साढ़े तीन साल लगेंगे.
जानकारी है कि 5 अगस्त को हो रहे भूमि पूजन समारोह में तीन दिन पहले से वैदिक रीति रिवाजों से अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. अनुष्ठान 3 अगस्त से शुरू हो जाएगा. पीएम मोदी यहां 40 किलोग्राम की चांदी की ईंट नींव के पत्थर के तौर पर रखेंगे. इस समारोह में 50 से ज्यादा विशिष्ट मेहमान इकट्ठा नहीं होंगे. भूमि पूजन दो महीने पहले ही होना था, लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसे टालना पड़ा था.
मंदिर की जिम्मेदारी लेने वाले ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि पूरे अयोध्या में बड़े सीसीटीवी स्क्रीन लगाए गए हैं, ताकि लोग वहां से आयोजन देख सकें.
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.