RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ज्योतिष महाघटना : शनि और गुरु एक राशि में, क्या होगा सभी राशियों पर असर ?

ज्योतिष महाघटना : शनि और गुरु एक राशि में, क्या होगा सभी राशियों पर असर ?

ज्योतिष महाघटना : शनि और गुरु एक राशि में, क्या होगा सभी राशियों पर असर ?
Visual Archive

ज्योतिष महाघटना : शनि और गुरु एक राशि में, क्या होगा सभी राशियों पर असर ?

ज्योतिष विज्ञान में बड़ा दिन

भारतीय वैदिक ज्योतिष के लिए आज बड़ा दिन है। ऐतिहासिक तौर पर आज ग्रहों के संचरण से एक अविस्मरणीय घटना होगी। दोपहर 1.23 बजे ब्रह्मांड के देव गुरु बृहस्पति अपनी स्व राशि धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। पहले से ही मकर में शनिदेव के विराजमान होेने से ये खास युति बनेगी। दोनों ग्रहों की युति के प्रभाव से बड़े बदलाव होंगे।

shani guru yuti

शनि-गुरु युति का प्रभाव

मानवजीन पर गंभीर प्रभाव डालने वाले इन दो ग्रहों की युति 19 नवंबर 2020 से 6 अप्रैल 2021 तक मकर राशि में होगी। कुछ राशियों पर इसका बहुत शुभ असर पड़ेगा। साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था पर इसकी शुभ असर पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बदलाव आने वाले दिनों में दिखेंगे। सामान्य लोगों को आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए खर्चे कम करना होंगे। गुरु का गोचर काल में धन का संचय करने वालों को लाभ होगा।

गुरु-शनि का नीचभंग राजयोग

वैसे ज्योतिषी दृष्टि से ऐसी मान्यता है जब भी गुरु नीच राशि में प्रवेश करते हैं अच्छा नहीं माना जाता। शुभ गुरु 20 नवंबर को अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश करेंगे। ऐसी भी गणना में पाया गया है कि जब लोगों को अपने ज्ञान और विवेक पर ही संदेह होता है। गुरु और शनि का ऐसा संयोग 60 वर्षों में एक बार ही बनता है।

ऐसा संयोग पिछली बार 1960 में हुआ था, तब गुरु और शनि ग्रह मकर राशि में एक संग थे, तब दुनिया में कई बदलाव देखने को मिला था। इस लिहाज से इस बार भी गुरु और शनि के गोचर से कई तरह के परिवर्तन समाज में देखने को मिलेगा।

ब्रहृस्पति गुरु वैसे मकर राशि में 5 अप्रैल 2021 तक रहेंगे। इसलिए अगले 6 महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। वैसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शनि एक दूसरे प्रति एक समान संबंध रखते हैं। ऐसे में गुरु और शनि का मिलन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए मिलाजुला रह सकता है।

12 राशियों पर शनि-गुरु की युति का असर

मेष राशि– शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बड़े कार्य की सोचे।

वृषभ राशि– गुरु और शनि की मकर राशि में युति आपके लिए अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। जीवन बदलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए गुरु का गोचर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। बचत करें।

कर्क राशि- गुरु का मकर राशि में गोचर आपकी पद- प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत है। बड़े पद की तैयारी करें।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला परिणाम देगा। दान करें।

कन्या राशि- आपके लिए बृहस्पति का गोचर शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त कराएगा। पद मिलेगा।

तुला राशि- आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बचत करें।

बृश्चिक राशि- गुरु की शनि के साथ युति आपके कार्यों को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

धनु राशि- आपको परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। पूजा पाठ करें।

मकर राशि- बृहस्पति और शनि की युति मकर राशि में होने से आपके जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। काम सफल होंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर हानि पहुंचाने के योग बना रहा है। पूजा पाठ करें।

मीन राशि- आपके लिए गुरु का मकर राशि में गोचर करना और फिर शनि के साथ युति करना शुभफलदायक रह सकता है।

@religionworldin

[video_ads]

[video_ads2]

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 20, 2020 3 min read
Share: