RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई
Visual Archive

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई

हरिद्वार, 4 मार्च; हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई निकाली गई. इस दौरान बड़े-बड़े ढोल और गाजे-बाजे के साथ पेशवाई का स्वागत किया गया. संत और महंतों पर फूलों की बारिश हुई.

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई

ऊंट, हाथी, चांदी के सिंहासन और रथ पेशवाई के मुख्य आकर्षण रहे. पेशवाई में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिख रही है और कोविड से बचाव का संदेश भी दिया जा रहा है. एसएमजेएन पीजी कॉलेज में श्री निरंजनी अखाड़े की अस्थायी छावनी में संतों और रमता पंचों ने डेरा डाला है.

श्री निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई

रथ

बुधवार को धूमधाम से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकाली गयी है . इसके लिए चांदी के सिंहासन, रथ, सजावट की सामग्री मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गईं थीं. पेशवाई का नेतृत्व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद कर रहे हैं. अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि पेशवाई में शामिल संतों पर एक हेलीकॉप्टर और दो ग्लाइडर से पांच कुंतल फूलों की बारिश की गई.

देखिए पूरी पेशवाई यात्रा…

हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

इसके लिए बिजनौर और मंगलौर से गुलाब के फूल मंगवाए गए थे. कनखल में हेलीकॉप्टर फूल बरसाए गए. इसके बाद शिव मूर्ति चौक के पास फूलों की बारिश हुई. वहीं 25 बैंडबाजों में 100 लोगों की टीम भी है.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: आखिर क्या है जूना अखाड़ा, कैसे होता है रमता पंचों का चुनाव

50 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल

सिंहासन बैंडबाजों की टीम में 50 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं. पेशवाई के दौरान संत मास्क पहनकर कोविड से बचाव का संदेश दे रहे हैं. शाम छह बजे पेशवाई निरंजनी अखाड़े के पास पार्किंग स्थल में बनी स्थायी छावनी में प्रवेश करेगी.

कुमाऊं का छोलिया नृत्य, गढ़वाल एवं जौनसार की सांस्कृतिक टीमें पेशवाई का आकर्षण हैं. डमरू की थाप पर नागा संन्यासी भोलेनाथ का तांडव नृत्य करते हुए चल रहे हैं. सहारनपुर, हापुड़, देहरादून, नासिक के बैंड बाजों की गूंज है.

हरिद्वार महाकुंभ

पेशवाई सुबह करीब साढ़े दस बजे एसएमजेएन पीजी कॉलेज की अस्थायी छावनी से रवाना हुई. सभी संत-महंतों ने दही-चावल और बूरा खाकर शगुन किया. शाम छह बजे पेशवाई अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी.



सरकारी और प्राइवेट घाट पर स्नान के लिए छह फीट की दूरी रखनी अनिवार्य होगी. गंगा नदी पर 18 किलोमीटर घाटों पर कुल 10 लाख 80 हजार व्यक्ति ही स्नान कर सकते हैं.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 4, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ: धर्म ध्वजा से है हर अखाड़े की पहचान, जानिए इसका महत्व

महाकुंभ मेले में मौजूद 13 अखाड़ों में प्रवेश करते ही अनेक तरह के साधु-संन्यासियों के दर्शन होते हैं. धर्म ध्वजा अखाड़ों की धार्मिक पहचान है, जो दूर से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार,16 मार्च;  उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का…

Read now