RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज
Visual Archive

मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, आचार्य लोकेश मुनि, स्वामी शंकराचार्य ने ब्रहमसरोवर पर किया गीता पूजन, गीता यज्ञ में डाली पूर्ण आहुति, कुरुक्षेत्र में 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, कोविड-19 के कारण वर्चुअल और आनलाईन प्रणाली से घर बैठे देख सकेंगे महोत्सव को LIVE

कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोच्चारण से पूरा माहौल गीतामय हो गया।

इसके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, आचार्य लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया।

International Gita MahotsavInternational Gita Mahotsav

सोमवार को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय शंख ध्वनि व मंत्रौच्चारण के बीच सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता ने परम्परा अनुसार स्वागत किया।

इसके पश्चात हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, आचार्य लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।

International Gita Mahotsav

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने गीता पूजन के बाद वेद पाठाशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा किए गए श्लोकोच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात सभी मेहमानों ने संतजनों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। इन मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा।

International Gita Mahotsav

इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, अंतर्राष्ट्रीय गीता वैबिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है।

International Gita Mahotsav

राज्यपाल की सचिव एंव केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा ने कहा कि कोविड-19 के कारण महोत्सव के कार्यक्रमों का वर्चुअल, आनलाईन और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

इसलिए लोग घर बैठे ही इन कार्यक्रमों का आनंद ले सकते है। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, एसपी हिमांशु गर्ग, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के पूर्व सदस्य डा. सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, गोपाल सैनी सहित केडीबी के सभी सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Source : Press Release
[video_ads]
[video_ads2]

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

December 21, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अमेरिका के 5,18,635 लोगों ने Online देखा

कनाड़ा से जुड़े 62473 लोग, 1 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक गीता महोत्सव के कार्यक्रमों से जुड़े रहे 18 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग, महोत्सव के गीता…

Read now
Hinduism

गीता महाआरती के बीच मुख्यमंत्री ने किया दीपदान : सम्पन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020

सम्पन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के पावन तट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेलमंत्री संदीप सिंह, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सिंह सैनी,…

Read now
Hinduism

लंदन में भव्यता से संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

लंदन में भव्यता से संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन लंदन की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स में श्रीमद्भगवद् गीता की गूंज पहुंची। अंतर्राष्ट्रीय…

Read now