17-25 दिसंबर 2020 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
कोविड के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन जारी है। इस बार 17-25 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मनाई जी रही है। आयोजनों में भीड़भाड़ के नियंत्रण के नियमों के अनुसार कार्यक्रम रखे गए है और हर दिन शाम में ब्रह्मसरोवर पर महाआरती का आयोजन जारी है।


शाम की भव्य आरती के अलावा दिन में स्वामी गीता सम्मान यात्रा जैसे आयोजनों को निकालकर लोगों में भारी उत्साह भरा जा रहा है। साथ ही कुरूक्षेत्र में कई सेमिनार आदि भी आयोजित हो रहे है।


21 को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर 10 बजकर 30 मिनट पर ब्रहमसरोवर पुरूषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ में आहुति डालकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 का शुभारंभ करेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवद गीता सदन में सुबह 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय गीता वेबिनार में उदघाटन करेंगे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के तत्वावधान में सारे आयोजन भलीभांति हो रहे है और लोगों को आनलाइन तरीकों और नियमों का पालन करवाकर जोड़ा जा रहा है।

कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर ब्रह्मसरोवर के आसपास की दिव्यता इस आयोजन से देखते बन रही है।


अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 25 दिसंबर को दीप दान किया जाएगा। इस बार गाय के गोबर के दीये इसमें प्रयोग लाए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर पर करीब दो लाख दीये जगमग होंगेे। श्री कृष्ण गोशला एवं संवर्धन डबवाली, श्रीकृष्ण गोशाला बड़ोपल, गो संवर्धन एवं कृषि विकास समित रतिया और लाडवा गोशाला लाडवा हिसार से दीये मंगवाए जाएंगे।
गीता ज्ञान संस्थानम् ने ही डेढ़ लाख दीये मंगवाए हैं। इसके अलावा 48 कोस कुरुक्षेत्र में आने वाले 134 तीर्थ स्थलों पर भी दीये लगाए जाएंगे।


@religionwordlin
[video_ads]
[video_ads2]
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
