दिवाली यानि दीपों का उत्सव. दीपावली का आगमन होते ही घर-घर में दीप झिलमिलाने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपावली पर दीपक कहां-कहां लगाया जाना आवश्यक होता है? आइए जानते हैं..
मंदिर में जलाएं दीपक
सबसे पहले घर के मंदिर में जहां लक्ष्मी का मुख्य पूजन करें वहां अखंड दीपक जरूर लगाएं. यह दीपक मिट्टी का होना चाहिए.ध्यान रखें कि यह दीपक रातभर बुझना नहीं चाहिए.
धन की कामना पूरी हो, इसके लिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं.
एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने के पानी रखा जाता है.
तुलसी के चौरे में लगायें दीपक
घर के तुलसी चौरे में दीपक लगाएं. यहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए.
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं. मगर, ध्यान रखें कि दिया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़कर देखना नहीं है. यह उपाय दिवाली वाली रात में करना है.
यह भी पढ़ें-गीता और आहार: गीता के अनुसार कैसा होना चाहिए मनुष्य का भोजन
घर के आस-पास किसी चौराहे पर दिवाली की रात में दिया जरूर जलाएं. इससे भी पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं.
घर के आस-पास स्थित मंदिर में भी एक दिया लगाएं. इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और क्लेशों से मुक्ति व मानसिक शांति मिलती है.
बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली अन्य तरह की परेशानियां दूर होती हैं.
यदि भूत-प्रेत संबंधी परेशानी आ रही हो, तो पितरों के निमित्त श्मशान में एक दीपक जरूर लगाएं.
अपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर, दरवाजे, पर दीपक लगाने के साथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन का रखना चाहिए.
प्रयास करें मिट्टी के दिए जलाएं. यदि आप दीपक खरीदना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी दिए खरीद सकते हैं-
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.