RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न, साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न, साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न, साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर
Visual Archive

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न, साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रामजन्मभूमि का पूजन, साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दो तिथियो में शिलान्यास के लिए पीएमओ को गया प्रस्ताव 
  • 29 जुलाई और 5 अगस्त में एक दिन होगा शिलान्यास 
  • साढे़ तीन साल में बनेगा भव्य राम मंदिर
  • देश के 10 करोड़ परिवारों से दान के तौर पर धन भी एकत्रित किया जाएगा

अयोध्या में आज श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में पहली बैठक संपन्न हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। सबसे खास रही मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की तारीख का तय होना। इसके लिए 29 जुलाईऔर 5 अगस्त की तारीख तय की गई है। वैसे ये प्रस्ताव अभी पीएमओ भेजा गया है और प्रधानमंत्री जी के समय के अनुसार इसे   अंतिम रूप दिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि जी महाराज ने शिलान्यास के प्रधानमंत्री जी के करकमलों से होने की बात साफ तौर पर कही है। प्रधानमंत्री मोदी की सुविधा को ध्यान में रखकर भूमिपूजन के लिए दो तिथियों का चयन किया गया है।

ramjanmbhumi trust religionworld

श्रीरामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें पांच गुंबद होंगे। राम मंदिर निर्माण की मुहिम से पूरे देश को जोड़ने के लिए देश के 10 करोड़ परिवारों से दान के तौर पर धन भी एकत्रित किया जाएगा। न्यास में राम मंदिर को  साढ़े तीन साल में मंदिर निर्माण पूर्ण होने का अनुमान व्यक्त किया गया। स्वामी गोविंददेव गिरी ने कहा कि, मंदिर का जो प्रारूप जनता के समक्ष संतों ने एवं स्व. अशोक सिंघल जी ने रखा था, उसी को अधिक भव्य रूप दिया जाएगा ।

ramjanmbhumi trust religionworld

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चली। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिषद की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन में आने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि “पीएम नरेंद्र मोदी को निवेदन किया गया है। स्वयं ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी ने निवेदन किया है, उन्होंने कहा कि देश में अभी बॉर्डर पर तनाव के साथ और कई मामले चल रहें हैं। भूमि पूजन की तारीख हमने तय करके प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दी है। अब तो अंतिम फैसला पीएम ऑफिस ही लेगा।” जिन दो तिथियों को पीएमओ को भेजा गया है वे हैं 29 जुलाई और 5 अगस्त।

ramjanmbhumi trust religionworld

बैैठक के लिए महाराष्ट्र से पहुंचे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने राम मंदिर के निर्माण स्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया। उनके साथ संघ के कृष्णगोपाल जी भी थे। देखिए एक्सक्लूजिव तस्वीरें….

ramjanmbhumi trust religionworldramjanmbhumi trust religionworldramjanmbhumi trust religionworldramjanmbhumi trust religionworld

स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष – श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने रिलीजन वर्ल्ड को बताया कि,  कोरोना महामारी की परिस्थिति सामान्य होते ही व्यापक जनसंपर्क से धनसंकलन अभियान आरंभ होगा और भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

[video_ads]

[video_ads2]

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 18, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 44,111 रुपये का किया दान |

मुसलमानों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए किया दान बेलापुर: श्रीरामपुर तालुका के बेलापुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरिजी महाराज और राष्ट्रसंतचार्य…

Read now
Hinduism

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

नई दिल्ली, 17 दिसंबर; विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण में लोगों का सहयोग लेने के लिए नए साल में 15 जनवरी से चंदा जुटाने के लिए एक…

Read now
Hinduism

कोर्ट का फैसला- बाबरी मस्जिद विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था; सभी आरोपी बरी

6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ उस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व…

Read now