RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना से फाइट: पुरी जगन्नाथ मंदिर ने किया 1.51 करोड़ का दान

कोरोना से फाइट: पुरी जगन्नाथ मंदिर ने किया 1.51 करोड़ का दान

कोरोना से फाइट: पुरी जगन्नाथ मंदिर ने किया 1.51 करोड़ का दान
Visual Archive

कोरोना से फाइट: पुरी जगन्नाथ मंदिर ने किया 1.51 करोड़ का दान

पुरी, 16 मई; कोरोना संकट का सामना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लोगों और संगठनों से मदद की गुहार लगा रही हैं. इस बीच पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस कोरोना संकट  के खिलाफ लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को 1.51 करोड़ रुपये का दान किया है.



ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर समेत 62 मंदिरों ने अब तक 1.37 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है.

अब श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने भी कोरोना संकट को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.51 करोड़ रुपये दान किए.

यह भी पढ़ें-लॉकडाउन के बीच 15 मई को खुलेंगे बाबा बद्रीनाथ के कपाट

मुख्यमंत्री ने किया था आह्वान

ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी की प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार, मंदिर प्रशासन की ओर से कोरोना संकट के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.51 करोड़ (एक करोड़, 51 लाख रुपये) रुपये की राशि का योगदान दिया जाता है.

अब तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा में कुल 62 मंदिरों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.37 करोड़ रुपये दान किए हैं. रायगडा में माझी गहरानी मंदिर, सत्यबाड़ी में गोपीनाथ देब मंदिर और घाटगांव में तारिणी मंदिर ने 20-20 लाख रुपये का दान दिया था.

जबकि जगतसिंहपुर के गोरखनाथ मंदिर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया है. इसी तरह, काकटपुर में मां मंगला मंदिर ने भी 10 लाख रुपये का दान दिया है.



इससे पहले 23 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में उदारतापूर्वक दान करने के लिए लोगों और अन्य संगठनों से अपील की थी.

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 16, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Jagannath Rath Yatra: रथ की रस्सी का अनोखा रहस्य जानते हैं?

Jagannath Rath Yatra: रथ की रस्सी का अनोखा रहस्य जानते हैं? जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और अद्भुत परंपराओं का संगम है। हर…

Read now
Hinduism

जगन्नाथ रथ यात्रा – भगवान जगन्नाथ का रथ कैसे बनता है? Video

जगन्नाथ रथ यात्रा – भगवान जगन्नाथ का रथ कैसे बनता है? Video हर साल जब रथ यात्रा का समय आता है, तो पुरी (ओडिशा) में एक अलग ही…

Read now
Hinduism

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय समुद्री पर्यटन स्थल दीघा अब एक नये आध्यात्मिक युग की शुरुआत कर रहा…

Read now