RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई
Visual Archive

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई

लखनऊ : सीबीआई की विशेष अदालत (अयोध्या प्रकरण) ने शुक्रवार को तय किया कि अयोध्या में ढांचा ढहाये जाने के मामले में आगे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जारी रहेगी. इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, विहिप नेता चंपत राय बंसल और अन्य लोगों के नाम हैं.



उच्चतम न्यायालय ने आठ मई को विशेष अदालत को निर्देश दिया था कि वह मुकदमे की कार्यवाही 31 अगस्त तक पूरी कर ले. इससे पहले मुकदमे की कार्यवाही 20 अप्रैल को संपन्न होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते अदालतें बंद होने के कारण ऐसा नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें-अयोध्या: चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए रामलला (Video)

अदालत ने सीबीआई की ओर से पेश अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिये हैं. अब आरोपियों को यह सूचित किया जाना है कि उनके खिलाफ क्या साक्ष्य पेश हुए . इस बीच बचाव पक्ष ने शुक्रवार को अर्जी लगायी कि वह अभियोजन पक्ष के तीन गवाहों से जिरह करना चाहता है.



अर्जी पर विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने बचाव पक्ष से कहा कि वह सवालों की सूची सौंपे, जो वह अभियोजन पक्ष के गवाहों से करना चाहता है. अदालत मामले की अगली सुनवाई 18 मई को करेगी. अयोध्या पुलिस में दर्ज दो प्राथमिकी के परिप्रेक्ष्य में 1992 में विवादित ढांचा ढहाये जाने के संबंध में लखनउ की अदालत में मुकदमा चल रहा है .

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 16, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now