RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक
Visual Archive

मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई की मिट्टी में हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

मुंबई, 29 अप्रैल;  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान  का आज सुबह कोकिलाबेन अस्पताल  में निधन हो गया. फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने सबसे पहले एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी.



शूजित ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान. आप लड़े और लड़े और लड़े. मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे.. सुतापा और बाबिल के प्रति संवेदना.. आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में हर संभव मदद की. शांति और ओम शांति. इरफान खान को सलाम.’

https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1255377784773410818

इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे. कल अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इरफान खान के निधन की खबर से समूचे फिल्मी जगत में शोक की लहर चल पड़ी है. अभिनेता से लेकर नेता और आम आदमी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है.

यह भी पढ़ें – बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि

क्या था उनका आखिरी संदेश 

बता दें कि साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे. जब उन्हें पता चला कि उन्हें गंभीर कैंसर हुआ है, तब उन्होंने कहा था, ‘मुझे यकीन है कि मैं सरेंडर कर चुका हूं.’

लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की. उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी. यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें इरफान खान के साथ राधिका मदान और एक्ट्रेस करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. यह फिल्म काफी चर्चा में रही है.

आखिरी शब्द उनको जिंदगी को लेकर कुछ इस प्रकार थे कि “मेरे को ऐसा लग रहा है कि मैं पहली बार जिंदगी को चख रहा हूं और यह उसका सबसे ज्यादा चमत्कारी भाग है।”

वह अपनी आखिरी फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाए थे और इसलिए उन्होंने अपना एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से फिल्म का प्रमोशन न करने की माफ़ी मांगी थी. इस ऑडियो को सुनकर ऐसा महसूस होता है जैसे अपने अंतिम समय में भी वह काफी सकरात्मक थे. जिस वजह से उन्होंने अपनी इस बीमारी से एक योद्धा की तरह  लड़ाई की.

https://twitter.com/PureBhavya/status/1255420799516905474

आचार्य बालकृष्ण ने भी दी श्रद्धांजलि 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता इरफान खान को आचार्य बालकृष्ण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धांजलि दी.

शाम करीब 4 बजे उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई। जनाने की नमाज के बाद इरफान खान के पार्थिव शरीर को यारी रोड, वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए वहां उनके परिवार के कुछ लोग मौजूद थे।

इस मौके पर ज्यादा भीड़ की इजाजत नहीं थी, इसलिए बॉलिवुड से कुछ ही लोग इस जनाजे में शामिल हो पाए। उनके करीबियों में से एक विशाल भारद्वाज, तिग्मांशु धूलिया के अलावा राजपाल यादव, कपिल शर्मा और मीका सिंह जैसे कुछ सिलेब्रिटीज नजर आए।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 29, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि

परमार्थ निकेतन में बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि परमार्थ परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर समर्पित की अपनी संवेदनायें स्वामी जी ने इरफान…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने के बाद कब उतारें? जानिए सही समय और राखी उतारने का धार्मिक तरीका

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का पर्व है। रक्षाबंधन 2026 में 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा, और राखी बांधने के बाद सबसे ज्यादा…

Read now