नई दिल्ली, 29 मार्च; भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोविड 19 की जंग में मदद का हाथ बढ़ाया है। बोर्ड ने इस मुश्किल घड़ी में आगे आकर 51 करोड़ की बड़ी रकम दान में देने की घोषणा की है।
भारत में सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। अब तक कोरोना के भारत में लगभग 900 लोग संक्रिमित हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें-कोविड-19 की रोकथाम के लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचई देंगे 1,800 करोड़
बीसीसीआइ के अनुसार, ‘बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और अन्य अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त संघों के साथ मिलकर देश की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और भारतीय नागरिकों की रक्षा करने तथा कोविड-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
NEWS : BCCI to contribute INR 51 crores to Prime Minister @narendramodi ji's Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations Fund
More details here – https://t.co/kw1yVhOO5o pic.twitter.com/RJO2br2BAo
— BCCI (@BCCI) March 28, 2020
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.