नयी दिल्ली, 27 मार्च; भगवताचार्य श्री रमेश भाई ओझा जी ने आज सभी धर्म संस्थानों से कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को आर्थिक योगदान देने की अपील की.
निजी समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा,” ईश्वर के पास रखे द्रव्य का किसी व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं हो सकता, यह समस्टी जनता का है, और उनके लिए ही इसका उपयोग हो ये बहुत आवश्यक है. शिरडी संस्थान से इसके लिए जो यह कदम उठाया है उसकी मैं बहुत सराहना करता हूँ. ”
भाई श्री ने आगे कहा, ” शिरडी साईं ट्रस्ट की तरह देश के जितने भी समृद्ध मंदिर, देवालय, गुरूद्वारे या मस्जिद हैं वह भी आगे आयें और जनता द्वारा दान किया गया धन जनता की सेवा में लगायें , यह वाकई एक सराहनीय कदम है.”
यह भी पढ़ें-कोरोना से फाइट:शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट महाराष्ट्र सरकार को 51 करोड़ देगी
भाई श्री ने चैनल से बात करते हुए कहा, “सरकार के पास जो संसाधन है वो शायद पर्याप्त न हों, अतः प्रत्येक धर्म संसथान को आगे आना चाहिए. जिनके पास बहुत अच्छी मात्र में संपत्ति पड़ी है उन्हें जनता जनार्दन की सेवा में उस संपत्ति को लगाने के लिए आगे आना चाहिए .”
उन्होंने आगे कहा, ” जैसा कि सब जानते हैं कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है तो इस प्रकार जनता जनार्दन की सेवा में यह धन लगना चाहिए. ”
आपको बता दें कि शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार की 51 करोड़ की आर्थिक मदद की. शिरडी साईं ट्रस्ट के इस कदम की श्री रमेश जी भाई ने सराहना की .
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
