RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना इफ़ेक्ट: चीन का बड़ा ऐलान, हुबेई में आज खत्म होगा लॉकडाउन

कोरोना इफ़ेक्ट: चीन का बड़ा ऐलान, हुबेई में आज खत्म होगा लॉकडाउन

कोरोना इफ़ेक्ट: चीन का बड़ा ऐलान, हुबेई में आज खत्म होगा लॉकडाउन
Visual Archive

कोरोना इफ़ेक्ट: चीन का बड़ा ऐलान, हुबेई में आज खत्म होगा लॉकडाउन

चीन, 25 मार्च;  चीन के हुबेई प्रांत में आने जाने पर लगी रोक आज यानी बुधवार को हटा ली गयी है। हुबेई ही वह जगह है जहां पिछले साल जानलेवा कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था। चीन ने यह भी कहा है कि सूबे की राजधानी वुहान में तीन महीने से चल रहा लॉकडाउन आठ अप्रैल को खत्म हो जाएगा।
वुहान और हुबेई प्रांत की पांच करोड़ साठ लाख की जनसंख्या को इस कदम से काफी राहत मिलेगी। वुहान में बीते पांच दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
सरकार बुधवार से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देगी। इसके तहत बुधवार से शुरू हो रहे ग्रीन हेल्थ कोड के जरिए हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग यात्रा कर सकेंगे।
हुबेई स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान में रह रहे लोग 8 अप्रैल से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे। नए कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

हुबेई प्रांत में सात (सभी वुहान में) और मरीजों की मौत के साथ चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3277 हो गई। अकेले हुबेई में अब तक 3160 लोंगों की मौत हुई है। मंगलवार को चीन में 78 नए पॉजिटिव मामलों के साथ कुल संख्या 81.171 पहुंच गई।

चीन में दो महीने के लॉक डाउन के बाद जीवन फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है।



मंगलवार को ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, एक दिन में 19,500 पर्यटकों को ही इसकी इजाजत होगी।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 25, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गलवान वैली में हिंसक झड़प में शहीद हुये हमारे सैनिकों को नमन

गलवान वैली में हिंसक झड़प में शहीद हुये हमारे सैनिकों को नमन अद्म्य साहसी और वीर सैनिकों की श्हादत को भारत सदा याद रखेगा परमार्थ निकेतन में दीप…

Read now
Hinduism

सूर्य ग्रहण 2020: जानिये 21 जून को होने वाले काकण सूर्यग्रहण का भारत पर प्रभाव

आगामी 21 जून 2020, (रविवार) आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को होने जा रहा सूर्यग्रहण भारत में खंडग्रास के रूप में ही दृश्य होगा। ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी बताते…

Read now
Hinduism

कैलाश मानसरोवर यात्रा की दूरी 10 किलोमीटर हुई कम

उत्तराखंड, 9 मई;  कैलाश मानसरोवर यात्रा की दूरी अब दस किलोमीटर छोटी हो गई है. उत्तराखंड के धारचूला से चीन सीमा के  लिपुलेख तक सड़क मार्ग को 10…

Read now