नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर; इस बार धनतेरस पर भद्रा नहीं लगेगी। ऐसे में सुबह से लेकर रात तक कोई भी नई वस्तु खरीद सकते हैं या फिर नया काम शुरू कर सकते हैं। इस दिन सिद्ध ब्रह्मइंद्र योग और शुक्र प्रदोष भी पड़ रहा है। इस कारण इस पर्व का महत्व बढ़ गया है।
आचार्य संदीप मिश्रा ने बताया कि सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। इस कारण जो भी सामान जैसे सोना, चांदी, गणेश-लक्ष्मी आदि खरीदेंगे वह परिवार के लिए कल्याणकारी होगा। धनतेरस की शाम 5:11 बजे से रात 8:22 बजे तक सिद्ध योग रहेगा।
इस काल में कुबेर, धनवंतरी का पूजन करें। कुबेर को कमल का पुष्प, कमल गट्टा, मखाना, खील, खिलौना, हल्दी की गांठ, हरी धनिया व गुड़ अर्पित करना शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें-धनतेरस विशेष: जानिए धनतेरस तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, मन्त्र और आरती
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

