आचार्य लोकेश ने शैक्षिक सुधार और सुशासन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
संतुलित विकास व स्वस्थ समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा आवश्यक – आचार्य लोकेश
नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शैक्षिक सुधार एवं सुशाशन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल ओर्गनाइजेशन फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट और इंटरनेशनल पुलिस कमिशन ने संयुक्त रूप से किया जिसमे विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक दिग्गजों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन मे मोल्दोवा के पूर्व प्रधान मंत्री और व्यापार जगत के प्रतिनिधि श्री चिरिल गबुरिसी मुख्य अतिथि थे और आचार्य लोकेश सहित श्रीलंका के उच्चायुक्त श्री ऑस्टिन फर्नांडो, नाइजर गणराज्य के प्रथम सचिव श्री मुस्तफा दीरी, अंतर्राष्ट्रीय पुलिस आयोग इंटेलिजेंस ग्रुप के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गल्मा टी. आर्किला, मोल्दोवा गणराज्य और यूक्रेन में IOED के राजदूत श्री फिरदौस घिचली, आध्यात्मिक गुरु और शिक्षाविद् श्री पवन सिन्हा, आचार्य शैलेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।


आचार्य लोकेश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि समाज के संतुलित विकास के लिए मूल्य आधारित शिक्षा आवश्यक है। वर्तमान समय मे जब विश्व जनमानस और विशेष रूप से युवा वर्ग डिजिटल उपकरणों से जुड़ता जा रहा है, शिक्षा प्रणाली मे बदलाव करना आवश्यक है। शिक्षा प्रणाली संस्कार निर्माण की ओर ध्यान दे और पीस एजुकेशन को शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनाए।

आचार्य लोकेश ने कहा कि विश्व के अनेक देश सुशासन कि ओर ध्यान देते है, भारत को भी विकास की गति तेज करने के लिए सुशासन का रास्ता अपनाना होगा। सुशासन में जनता की भागीदारी आवश्यक है। एक ऐसा शासन जिसमे देश के लोग प्रसन्न हों, उनका संतुलित विकास हो, देश के फैसले में उनकी भागीदारी हो। इसके लिए जनता का जागरूक होना आवश्यक है। सामाजिक एवं धार्मिक संगठन जनता को जागरूक बनाने मे अहम भूमिका निभा सकते है और साथ ही शैक्षिक संस्थानों में मूल्य परक शिक्षा उपलब्ध करने मे महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर श्री अचल के. मल्होत्रा IFS (सेवानिवृत्त), यूथ पार्लियामेंट ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सुश्री पार्वती जांगिड़ सुथार, अरुणाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. मार्कंडेय राय, इंडो-ओआईसी इस्लामिक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ एमडी सेराज अंसारी जैसे अनेक दिग्गजों को IOED अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
