RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पद्मनाभ द्वादशी को करें भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा

पद्मनाभ द्वादशी को करें भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा

पद्मनाभ द्वादशी को करें भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा
Visual Archive

पद्मनाभ द्वादशी को करें भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा

पद्मनाभ द्वादशी को करें भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा

पद्मनाभ द्वादशी व्रत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को होता है, जो इस वर्ष गुरुवार 10 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत पद्मनाभ स्वरूप की पूजा विधिपूवर्क की जाती है। पद्मनाभ द्वादशी का व्रत करने से जीवन पर्यंत धन की कमी नहीं होती है। भगवान अनंत पद्मनाभ अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उसे धन-धान्य से भर देते हैं।

ज्योतिषाचार्य आलोक बताते हैं इस बार पद्मनाभ द्वादशी के दिन विशेष संयोग बन रहा है। पद्मनाभ द्वादशी का व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए ही समर्पित है। अत: इस दिन भगवान विष्णु की आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

पद्मनाभ द्वादशी व्रत का महत्व

ज्योतिषाचार्य आलोक के अनुसार पद्मनाभ द्वादशी व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो विष्णु भक्त आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी का व्रत करते हैं, वे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाते हैं, उनको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या फिर कोई नया काम करना चाहते हैं तो आपके लिए पद्मनाभ द्वादशी का दिन बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें-शरद पूर्णिमा की खीर कैसे बन जाती है अमृत, क्यों ख़ास है यह रात

 पूजा विधि

द्वादशी के दिन स्नानादि से निवृत होने के बाद भगवान विष्णु की शेषनाग पर विश्राम करती हुई तस्वीर या मूर्ति पूजा स्थान पर स्थापित करें। इसके बाद विधि विधान से भगवान अनंत पद्मनाभ की पूजा अर्चना करें। भगवान विष्णु के विश्राम करते स्वरूप को पद्मनाभ स्वरूप कहा जाता है। यहां पर माता लक्ष्मी भी मौजूद होती हैं, तो उनकी भी पूजा कर लें।

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 10, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है?

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है? दक्षिण भारत प्राचीन संस्कृति, विशाल मंदिरों, और अनगिनत आध्यात्मिक परंपराओं की धरती है। यहाँ भक्तिभाव…

Read now
Hinduism

रमा एकादशी क्यों मनाई जाती है और यह इतनी खास क्यों है?

रमा एकादशी क्यों मनाई जाती है और यह इतनी खास क्यों है? रमा एकादशी हिंदू धर्म के महत्वूर्ण व्रतों में से एक है। यह कार्तिक माह के कृष्ण…

Read now
Hinduism

Varaha Jayanti 2025: आख़िर क्यों हर साल मनाई जाती है वराह जयंती?

Varaha Jayanti 2025: आख़िर क्यों हर साल मनाई जाती है वराह जयंती? हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के दस अवतारों (दशावतार) की विशेष महिमा है। इन्हीं में से…

Read now