वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण, उप राष्ट्रपति करेंगे उद्धाटन
- केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार को आबू रोड में
आबू रोड, 24 सितम्बर, निसं। ब्रह्मा्कुमारीज संस्थान के शांतिवन परिसर में 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन को लेकर संस्थान परिसर में तैयारियां अतिंम चरण में है। यह सम्मेलन शुक्रवार को सायं पांच बजे से प्रारम्भ होगा। जिसका उदघाटन 28 सितम्बर, 2019 को प्रात: देश के उपराष्ट्रपति वैंकैय्या नायडू तथा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र तथा कई केन्द्रिय मंत्रियों की उपस्थिति में उद्घाटन होगा। जिसमें संस्थान की मुख्य प्रशसिका 104 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी मौजूद होंगी। जबकि यह सम्मेलन का आज शाम सायं 5 बजे से शुरू होगा। जिसमें केन्द्रिय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे। जबकि समापन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला 1 अक्टूबर को करेंगे।


इस सम्मेलन को लेकर डायमंड हॉल में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। हॉल में स्टेज को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए स्टेज और दर्शक दीर्घा के बीच आवश्यक दूरी को रखा गया है। वही इस भव्य आयोजन को लेकर संस्थान को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। परिसर के डायमंड हॉल, विश्व कल्याणी भवन, दादी कॉटेज सहित सभी भवनों को आकर्षक लाइटें लगाई गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस प्रशासन सभी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

शाम के कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रसाद: वही 28 सितम्बर को शाम को होने वाले खुले सत्र में केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजुद रहेंगें। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के कलाकार शानदार प्रस्तुति देंगे।

29 सितम्बर को प्रात: ओयाजित खुले सत्र में केन्द्रिमंत्री प्रताप सारंगी तथा कई और केन्द्रिय तथा राज्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रमों के दौरान देश व दुनिया में उत्कृष्ट कार्य करने 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में कई केन्द्रीय मंत्री, कई राज्योंं के मंत्री हिस्सा लेगें साथ ही देश और विदेश की कई विभूतियां भी शामिल होगी।
ये भी हो रहे शामिल: मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, न्याय एवं कानून केन्द्रियमंत्री रविशंकर प्रसाद, अल्पसंख्यक केन्द्रिय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गृहराज्यमंत्री जी कृष्णा रेड्डी, पशुपालन, दुग्ध एवं मछली पालन केन्द्रिय राज्यमंत्री प्रताप चन्द्र सारंगी, वाणिज्य एवं उद्योग केन्द्रियमंत्री सोम प्रकाश, पंचायती राज एवं कृषि केन्द्रिय मंत्री पुरूषोत्तम भाई रूपाला समेत कई राज्यों के राज्य एवं कैबिनेट मंत्री भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में चालीस से ज्यादा विधायक, बीस से ज्यादा सांसद, सभी वर्गों के विशिष्ट विद्वान, सुप्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा के साथ कई नेता एवं अभिनेता, न्यायविद, शिक्षाविद, नामचीन चिकित्सक, पर्यावरणविद, समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

एक्स्पो में दिखेगा सामाजिक सरोकार: ग्लोबल समिट में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा दुनिया भर में किये गये कार्यक्रमों की एक झलक देखने को मिलेगी। उसमें प्रकृति से लेकर पर्यावरण तक की झलक देखने को मिलेगी। शाश्वत यौगिक खेती और जल संरक्षण की भी झलक मिलेगी।
अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति: रसिया, जापान, चाईना समेत कई देशों के अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को लाभान्वित करेंगे। दुनिया भर से आये कलाकारों की शानदार प्रस्तुति में अन्तर्राष्ट्रीय झलक दिखेगी।
तीन सौ कलाकार बना रहे पेन्टिंग: दिल्ली सहित देशभर से आर्टिस्ट कलाकार पेन्टिंग कर प्रकृति और मूल्यों की रक्षा के लिए आकर्षक पेन्टिग कर रहे है।


Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.