RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मथुरा में इस वर्ष जन्माष्टमी की जिम्मेदारी मिली निजी कंपनी को

मथुरा में इस वर्ष जन्माष्टमी की जिम्मेदारी मिली निजी कंपनी को

मथुरा में इस वर्ष जन्माष्टमी की जिम्मेदारी मिली निजी कंपनी को
Visual Archive

मथुरा में इस वर्ष जन्माष्टमी की जिम्मेदारी मिली निजी कंपनी को

मथुरा में इस वर्ष जन्माष्टमी की जिम्मेदारी मिली निजी कंपनी को

मथुरा, 21 अगस्त; इस वर्ष मथुरा के मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व ‘सशक्त भारत-समृद्ध भारत-अखण्ड भारत’ के संकल्प के साथ मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव को इवेंट कंपनी के जरिए भव्य बनाने का फैसला किया है.

मथुरा में जन्माष्टमी के व्यवस्था की जिम्मेदारी किसी निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दी जा रही है. पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं. कंपनी पूरे कार्यक्रम के लिए एक थीम निर्धारित करेगी और इसी थीम के आधार पर आयोजन स्थल को सजाया जाएगा. अष्टमी पर्व पर स्वर्ण जड़ित कामधेनु स्वरूपा गाय जन्म के बाद कान्हा का दुग्धाभिषेक करेगी. इसके लिए राजस्थान से गाय का दूध और घी मंगाया जाएगा. इसके लिए ढाई करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है.

यह भी पढ़ें-21 अगस्त हल षष्ठी: क्यों रखा जाता है यह व्रत?  जानिये पौराणिक कथा, पूजन विधि

 24 को ही होगा दही हांडी कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास के मुताबिक, मथुरा के रामलीला मैदान पर मुख्य कार्यक्रम होगा. इस मैदान में 900 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 60 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जाएगा. इस मंच पर एलईडी स्क्रीन लगेगी. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को यहां तीन अस्थाई गेट बनाने होंगे. इस बार दही हांडी का भी कार्यक्रम भव्य तरीके से किया जाएगा. मुंबई की गैलेक्सी कंपनी को यह जिम्मा सौंपा गया है. दही हांडी का कार्यक्रम भी 24 अगस्त को ही  होगा. भगवान कृष्ण के जन्म के बाद रात 12:05 बजे मंदिरों और घरों में सामूहिक शंखनाद होगा. भगवान की पोशाक कोलकाता और मथुरा के कारीगर बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सज-धज कर 3100 गाय मनाएंगी जन्माष्टमी

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 21, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दही-हांडी की शुरुआत कब और कहां हुई थी? 

दही-हांडी की शुरुआत कब और कहां हुई थी? दही-हांडी, जन्माष्टमी का सबसे रोमांचक और ऊर्जावान पर्व, जिसे देख कर हर किसी के मन में बस एक ही तस्वीर…

Read now
Hinduism

होली के रंग: जानिए भारत में मनाई जाने वाली होली की अनोखी परंपरा के बारे में

भारत में होली मनाने की अनोखी परंपरा हैं, यहां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग अंदाज में होली का पर्व मनाया जाता है. देश के विभिन्न राज्यों में होली की…

Read now
Hinduism

बांके बिहारी मंदिर के कपाट फिर से बंद किए गए, ये है बड़ी वजह

मथुरा, 19 अक्टूबर; उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित बांके बिहार मंदिर लॉकडाउन के बाद शनिवार को भक्तों के लिए फिर से खोला गया था लेकिन प्रशासन…

Read now