RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आचार्य बालकृष्ण को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित : UN SDG करेगा सम्मान

आचार्य बालकृष्ण को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित : UN SDG करेगा सम्मान

आचार्य बालकृष्ण को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित : UN SDG करेगा सम्मान
Visual Archive

आचार्य बालकृष्ण को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित : UN SDG करेगा सम्मान

आचार्य बालकृष्ण को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित : UN SDG करेगा सम्मान

  • आचार्य बालकृष्ण जी को जेनेवा में किया जाएगा सम्मानित
  • UN SDG द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तित्व अवार्ड
  • समिट में 50 देशों से लगभग 500 प्रतिभागी लेंगे भाग

हरिद्वार, 15 मई। पतंजलि संस्थान के पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यू.एन.ओ. की संस्था यू.एन.एस.डी.जी. (यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) द्वारा विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की श्रेणी में स्थान दिया गया है। UN SDG 2030 तक 17 वर्गों से दुनिया में समस्याओं को दूर करने की मुहिम है।

इस अवसर पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी सूची में स्थान प्राप्त करना नहीं अपितु समाज सेवा में अहर्निश संलग्न रहकर मानवता की सेवा करना है। पतंजलि विश्व स्वास्थ्य सुधार पर वर्षों से कार्य कर रहा है। पतंजलि के माध्यम से भारतीय चिकित्सा पद्धति योग व आयुर्वेद को सम्पूर्ण विश्व में पुनः स्थापित कर करोड़ों साध्य-असाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।

स्वामीजी ने कहा कि यू.एन.एस.डी.जी. अनेक समाजसेवी कार्यों में संलग्न है, इनमें प्राइमरी हेल्थ केयर व यूनिवर्सल हेल्थ, गरीबी उन्नमूलन, विश्व में शांति व समृृद्धि की स्थापना प्रमुख हैं।

प्रेसवार्ता में श्रद्धेय आचार्य जी महाराज ने बताया कि यू.एन.ओ. द्वारा आगामी 25 मई 2019 को जेनेवा, स्विटजरलैंड में आयोजित यू.एन.एस.डी.जी. हेल्थ समिट में उन्हें स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन वर्ल्ड हेल्थ फोरम द्वारा किया जा रहा है तथा इसका लक्ष्य वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य और विकास को मंच प्रदान करना है जिससे प्राइमरी हेल्थ केयर, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोल और डिजिटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर अभिनव स्वास्थ्य वित्तपोषण प्रदान किया जा सके।

यू.एन.एस.डी.जी. का वर्ष 20-20 और 20-30 तक महाद्वीपों के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य। इस स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच प्रदान करना, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना और सामुदायिक, जिला स्तर और देश के अनुसार स्वास्थ्य सेवा वितरण में तेजी लाना है।

इस प्रकार यूनिवर्सल हेल्थ केयर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस शिखर सम्मेलन में नए सरल, पारदर्शी और जवाबदेह लोगों, लोगों के विकास द्वारा समर्थित नए और नवीन समाधानों का प्रस्ताव किया जाएगा।

परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी को आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उत्थान और नवीन अनुसंधान के प्रति समर्पण के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे यू.एन.एस.डी.जी. जिनेवा में स्वास्थ्य सम्मेलन के लिए अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

आचार्य जी ने बताया कि इस समिट में 50 देशों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में देशों के प्रमुख, स्वास्थ्य मंत्री, नीति निर्माता, उद्योग और सिविल सोसाइटीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों समेत विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारी तथा विख्यात वैज्ञानिक शामिल होंगे।

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 15, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज वृंदावन की पावन भूमि से निकले, राधा-कृष्ण भक्ति परंपरा के प्रख्यात स्तंभ श्री पुंडरीक…

Read now
Hinduism

द्वारका नगरी: श्रीकृष्ण की अमर कथा

द्वारका नगरी: श्रीकृष्ण की अमर कथा द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक है। यह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और गुजरात…

Read now
Hinduism

उत्तराखंड की दिव्य धरती से पूज्य संतों ने श्री राम मन्दिर शिलान्यास में सहभाग किया

उत्तराखंड की दिव्य धरती से पूज्य संतों ने श्री राम मन्दिर शिलान्यास में सहभाग किया लगभग 500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में आज श्री राम जी…

Read now