दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा
राम भक्तों को बीते दिनों में संतों की ओर आयोजित धर्मसभाओं से हलचल और माहौल बना हुआ है। एक ओर अयोध्या में हुई धर्म संसद से राम मंदिर के आंदोलन को गति मिली है तो दूसरी ओर 9 दिसंबर, 2018 को दिल्ली में होने वाले धर्मसंसद से देश में जिज्ञासा जगी है।

विश्व हिंदू परिषद के सहयोग और उसकी सक्रिय भूमिका से होने वाली धर्मसंसद के लिए हिंदू संगठनों ने कमर कस ली है। अनुमान एक लाख से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की है। अखिल भारतीय संत समिति के जगतगुरु हंसदेवाचार्यजी ने बताया कि “पूरे उत्तर भारत से लोग आ रहे हैं, उत्तरप्रदेश से पश्चिमी इलाके, ब्रज क्षेत्र, हरियाणा, फरीदाबाद इलाके से लोग आएंगे”।

स्वामी अवधेशानंद गिरि, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य लोकेश मुनि, स्वामी दीपांकर, संजीवकृष्ण ठाकुरजी और सद्गगुरू दलीप सिंह, ज्ञानानंद जी महाराज और दिल्ली प्रांत के सभी संत इसमें हिस्सा लेंगे। विराट धर्मसभा सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा।
नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, वीएचपी के सूत्रों के हवाले से रामलीला मैदान की क्षमता सिर्फ 60-70 हजार लोगों की है। लेकिन हमारा टारगेट चार-पांच लाख लोगों को जुटाना है। भीड़ रामलीला मैदान के चारों तरफ दिखेगी, जिसमें लोग लाल किला और राजघाट की तरफ से पैदल ही सभा स्थल की ओर कूच करेंगे। निश्चित रूप से उस दिन दिल्ली जाम होगी। रैली से राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर विधेयक लाने का दबाव बनेगा।
राम भक्तों के रामलीला मैदान आगमन के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार भई लगाए जाएंगे। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए 15 प्रवेश प्वाइंट बनाए गए है। उत्तर प्रदेश से आने वाले भक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह पर खाने पीने का इंतजाम भी हिंदू संगठनों ने किया है। करीब 1500 बसों के जरिए दिल्ली के 200 किलोमीटर के दायरे से लोग विराट धर्म संसद में हिस्सा लेेने के लिए लाएं जाएंगे।

विहिप के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र जैन का कहना है कि, “हम इस विराट धर्म सभा के जरिए सरकार से इस शीतकालीन सत्र में राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की मांग करेंगे। अगर ये नहीं हुआ तो अगली रणनीती कुंभ के दौरान होने वाले धर्म संसद, जो 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी, में तय होगा”।
आरएसएस के महासचिव सुरेश जोशी, वीएचपी के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार इस विराट धर्मसभा को संबोधित करेंगे। विहिप ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर इस विराट धर्म सभा में आने की अपील लोगों से की है। इस धर्म सभा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किया है। इसके लिए लगभग 5000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।
@religionworldbureau
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply