RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

धर्मादेश के बाद से ही देश में राम मंदिर को लेकर माहौल बना है – जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज

धर्मादेश के बाद से ही देश में राम मंदिर को लेकर माहौल बना है – जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज

धर्मादेश के बाद से ही देश में राम मंदिर को लेकर माहौल बना है – जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज
Visual Archive

धर्मादेश के बाद से ही देश में राम मंदिर को लेकर माहौल बना है – जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज

धर्मादेश के बाद से ही देश में राम मंदिर को लेकर माहौल बना है – जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज

राम मंदिर को लेकर देश के हर कोने में हलचल दिख रही है। अयोध्या में 25 नवंबर को विहिप धर्म सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। दिल्ली में हुए अखिल भारतीय संत समिति के धर्मादेश के इस आयोजन की जानकारी दी गई थी। अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जगतगुरु हंसदेवाचार्यजी महाराज ने विहप के इस सम्मेलन पर रिलीजन वर्ल्ड से खुलकर बात की।

रिलिजन वर्ल्ड – विहिप द्वारा जो धर्मसभा हो रही है उसकी क्या रूपरेखा है ?

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः हमनें दिल्ली के तालकटोरा में अखिल भारतीय संत समिति के धर्मादेश में ये तय किया था कि 25 नवंबर को देश के तीन शहरों – अयोध्या, बैंग्लुरू और नागपुर में धर्म सम्मेलन करेंगे। इस दिन सब रामभक्त जुटेंगे और चिंतन करेंगे कि किस तरह से राम मंदिर का मसला हल हो जाए और भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए सभी का आहवान किया गया है। इसका उद्देशय लोगों को सच्चाई का भी पता चल सके, जो बिना अयोध्या जाए बिना नहीं हो सकता है। इसलिए हम सब वहां जा रहे हैं।

रिलिजन वर्ल्ड – आपने दिल्ली में एक धर्मादेश जारी किया था, और अब ये कार्यक्रम विहिप करवा रहा है ?

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः हमनें जो धर्मादेश किया था वो भारत वर्ष के पूरे हिंदू संतों का था। हमनें सभी संप्रदायों का आह्वान किया था, इसमें विश्व हिंदू परिषद भी शामिल था, क्योंकि वो भी हिंदी हितों का बात करते हैं। तो ऐसा नहीं है जो भी हिंदू विचारधारा रखता है, उन्हें बुलाया था। तो ऐसा कोई मतभेद नहीं है। हमनें सभी को एक मंच पर बुलाया था। आज का समय भी यही कहता है कि सभी को एक मंच पर आना होगा। इसलिए ये हमारा प्रयास है कि सभी को साथ लेकर चलें। कोई वर्चस्व की लड़ाई या अहं की लड़ाई नहीं है।

रिलिजन वर्ल्ड – अयोध्या में लाखों की भीड़ है, उद्धव ठाकरे भी पहुंचे है। रामलला के पुजारी ने कहा है कि आप अयोध्या में क्यों भीड़ इकट्ठा कर रहे है, संसद क्यों नहीं घेरते। इससे देश में क्या भय का माहौल नहीं बनेगा।

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः पुजारी हर सही बात का विरोध करते आए है। वो पुजारी भर है। वो हमेशा से दोमुंही बात करते रहे है। वो कोई धर्माचार्य नहीं है। राम मंदिर तो सरकार के अंदर है। उनकी एक सीमा है। अयोध्या में कौन आएगा वो ये तय नहीं कर सकते। क्या भारत के लोग अयोध्या नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा.

रिलिजन वर्ल्ड – जहां ये धर्म सम्मेलन हो रहा है, भक्तमाल की बगिया वहां की तैयारियों को बारे में कुछ बताएं?

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः वहां पूरी तैयारी है। वहां एक लाख के करीब लोग आएंगे। संख्या तो और होनी थी, पर अब एक लाख लोग आएंगे। लोग संतों को सुनेंगे। आगे देश में उसका प्रभाव पडे़गा। आज दिल्ली के धर्मादेश के बाद हिंदू और राम मंदिर की खुलकर बात करने लगे। लोगों मे हिंदू गौरव को फिर से महसूस किया। हमारा धर्मादेश देश ने स्वीकार किया है। अब सभी कह रहे है कि राम की पूजा होनी चाहिए, राम मंदिर बनना चाहिए. अब सभी कहे रहे हैं कि सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश लाए। हम इस धर्म सम्मेलन में हम अध्यादेश की बात रखेंगे।

रिलिजन वर्ल्ड – काशी में परम धर्मसंसद 1008 हो रहा है उसके भी विषय यही है। शंकराचार्यजी ने कहा है कि राम मंदिर बनाना या बनवाया सरकार का काम नहीं है..

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः शंकराचार्यजी को ये समझना चाहिए सरकार का काम रामं मंदिर नहीं बनाना है, पर कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम करना सरकार का काम है। अध्यादेश भी सरकार ही ला सकती है, कोर्ट में भी उसे ही जवाब देना है।

रिलिजन वर्ल्ड – धर्मादेश में कहा गया था कि 9 दिसंबर को दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा ?

जगतगुरु हंसदेवाचार्यजीः हां, हम दिल्ली के रामलीला में एक विशाल आयोजन करेंगे।

 @religionworldbureau

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 24, 2018 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now
Hinduism

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा?

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा? राम नवमी आने वाली है, और इस बार अयोध्या में राम मंदिर में भव्य उत्सव की तैयारियाँ…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *