RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना
Visual Archive

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना 

हरिद्वार 14 नवंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत संगठित गंगा सेवा मंडलों के प्रशिक्षण हेतु बुधवार को पांच सदस्यीय एक टोली शांतिकुंज से रवाना हुई। ये टोली बिजनौर से लेकर उन्नाव तक के शहरों एवं नगरों में निर्मल गंगा जन अभियान में जुटे स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देगी। इस टोली में योगेन्द्र गिरि, सदानंद अंबेकर, अशोक सिंह, संजय त्यागी एवं रवीन्द्र शामिल है।

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने मंगल तिलक कर टोली को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा संचालित निर्मल गंगा जन अभियान में कई लाख स्वयंसेवक जुटे हैं। इसके अंतर्गत 2525 किमी की दूरी तय करने वाली पतित पावनी गंगा को निर्मल, स्वच्छ व अविरल बनाने हेतु लाखों स्वयंसेवक सेवारत हैं, जो केवल गंगा की स्वच्छता ही नहीं, वरन् समग्र गंगा तटों पर जन जागरण अभियान चला रहा है। जिससे गंगा पवित्र बनी रहे। उन्होंने कहा कि टोली हरिद्वार से लेकर उन्नाव तक के 16 जिलों में कार्यरत गंगा सेवा मण्डलों को प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही प्रत्येक जिलों में गोद लिये हुए गाँव व घाटों पर नियमित रूप से रचनात्मक व जन जागरण की गतिविधियों को संचालित करने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर क्र्रियान्वयन का कार्य करेगी।

शांतिकुंज रचनात्मक प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री केदार प्रसाद दुबे ने बताया कि यह टोली हरिद्वार से लेकर उन्नाव तक में गहन मंथन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगी। इस टोली का कार्यक्रम अब तक 20 नवंबर तक निर्धारित है। श्री दुबे ने बताया कि टोली आगामी कार्तिक पूर्णिमा को संपन्न होने वाले विशेष मेलों एवं माघ मेले में निर्मल गंगा जन अभियान के स्टाल लगाकर निरंतर स्वच्छता एवं जन जागरण का कार्य करेगी। आगामी प्रयागराज कुंभ में भी हजारों स्वयंसेवक गंगा तटों घाटों की सफाई में सेवाएं देंगे तथा आने वाले श्रद्धालुओं को मां गंगा की स्वच्छता हेतु जागरूक करने के काम में जुटेंगे। वहीं जल शुद्धि, तट शुद्धि के अंतर्गत गांव को आदर्श बनाने तथा श्रद्धालुओं को सच्चा तीर्थ सेवन सिखाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नेपाल में गंगा माने जाने वाली नदी बाग्मति, पश्चिम भारत की प्रसिद्ध नदी ताप्ती सहित विभिन्न नदियों में अच्छी सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि विगत 2013 से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गोमुख से गंगासागर तक निर्मल गंगा जन अभियान प्रारंभ किया गया है यह कार्यक्रम 2026 तक अविरल जारी रहेगा।

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 14, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गायत्री तीर्थ शांतिकुज|वसंत पर्व आगाज के साथ गायत्री तीर्थ शांतिकुज का “स्वर्ण जयंती वर्ष प्रारंभ”

आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर “आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार” को विस्तार करने का लिया संकल्प आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार को विस्तार करने का लिया संकल्प…

Read now
Hinduism

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे पर्यावरण के लिए नवाचार : माता की बाड़ी से बचाएंगे विलुप्त हो रही…

Read now
Hinduism

गायत्री परिवार ने 80 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंचाया राहत सामग्री

गायत्री परिवार ने 80 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंचाया राहत सामग्री जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचाना समय की मांग: डाॅ प्रणव पण्ड्या, गायत्री परिवार लॉकडाउन के पहले दिन…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *