RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंदिर के अपग्रेशन के लिए दिए 160,000 डॉलर

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंदिर के अपग्रेशन के लिए दिए 160,000 डॉलर

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंदिर के अपग्रेशन के लिए दिए 160,000 डॉलर
Visual Archive

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंदिर के अपग्रेशन के लिए दिए 160,000 डॉलर

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंदिर के अपग्रेशन के लिए दिए 160,000 डॉलर

मेलबर्न, 22  फ़रवरी; ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्म तेजी से बढ़ते धर्मों में से एक है, ऐसे में वहां की विक्टोरिया सरकार ने वहां मौजूद श्री शिव विष्णु मंदिर को अपग्रेड करने के लिए 160,000 डॉलर (करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये) देने का ऐलान किया है.

श्री शिव विष्णु मंदिर को कल्चरल एंड हेरिटेज सेंटर भी माना जाता है

कल्चरल एंड हेरिटेज सेंटर को श्री शिव विष्णु मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है।  इसे साल 1994 में मंदिर का दर्जा दिया गया था। इसे दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर भी माना जाता है। विक्टोरिया में बहुसंस्कृति मामलों के मंत्री रोबिन स्कॉट ने मंदिर की यात्रा करते हुए कहा कि सरकार हिन्दू सोसायटी ऑफ विक्टोरिया को 160,000 डॉलर से ज्यादा की धनराशि कल्चरल एंड हेरिटेज सेंटर के अपग्रेड के लिए देगी.

रोबिन स्कॉट ने एकी निजी समाचार वेबसाइट को बताया कि “राज्य सरकार पूरे समाज को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है, जहां विक्टोरिया का हर नागरिक अपनी विरासत के दायरे में रहकर अपनी संस्कृति और परंपरा का संरक्षण कर सके तथा उसे साझा कर सके.”

लेबर पार्टी की सरकार की तरफ से दी गई राशि से गाड़ियों के आने जाने वाले रास्ते और एंट्री गेट को अपग्रेड किया जाएगा .स्कॉट ने बताया  कि श्री शिव विष्णु मंदिर के अपग्रेड से हमारे हिन्दू समुदाय को करुणा, निस्वार्थता, सद्भाव, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को स्थापित करने तथा साझा करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2016 की जनगणना के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 440,000 हिन्दू रहते हैं और 2006 से हिन्दू आबादी में 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

फोटो सौजन्य- नवभारत टाइम्स 

==============================================================

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 22, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now
Hinduism

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैसे करें कैलाश मानसरोवर यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैसे करें कैलाश मानसरोवर यात्रा? कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील हिंदू, बौद्ध, जैन और बोन धर्म के अनुयायियों के लिए एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल…

Read now
Hinduism

कोरोना वायरस: दुनिया भर के सभी स्‍वामीनारायण मंदिर होंगे बंद

नयी दिल्ली, 18 मार्च;  दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्‍वामीनारायण प्रबंधन ने दुनिया के सभी स्‍वामीनारायण मंदिरों को बंद करने का ऐलान किया…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *