महाशिवरात्रि पर प्रज्ञेश्वर महादेव का महाभिषेक कर माँगी विश्वशांति
- गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय ने किया शिवाभिषेक
- इंग्लैण्ड, अमेरिका, चीन सहित कई देशों के विदेशी मेहमान रहे उपस्थित
हरिद्वार 13 फरवरी।
शांतिकुंज द्वारा संचालित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी नेमहाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की।गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि के रूप में दोनों ने रुद्राष्टकम्, पुरुष सूक्त व अन्य वैदिक कर्मकांड के साथ पूजन सम्पन्न किया।
देखिए महाशिवरात्रि की पूजा का खास वीडियो….
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या ने कहा कि शिव की साधना के नाम पर ही लोग अशिवआचरण करने लगते हैं।डॉ. पण्ड्या ने कहा कि इस अवसर पर सामूहिक पर्वायोजन के माध्यम से फैली हुई भ्रांतियों का निवारण करते हुए शिव कीगरिमा के अनुरूप उसके स्वरूप पर जन आस्थाएँ स्थापित की जानी चाहिए, ताकि सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पुण्य अर्जन और समाज कल्याण कीदिशा में आगे बढ़ा जा सके।
विवि की संरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दानदेना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रधान गुण हैं।
पुरुष सूक्त व महाकालाष्टक के साथ रुद्राभिषेक का कर्मकाण्ड उदयकिशोर मिश्र एवं दिनेश पटेल ने किया।संगीत विभाग के भाइयों ने सुमधुर शिवआराधना से सम्पूर्ण परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया, तो वहीं सितार, शंख व डमरू की झंकार ने श्रद्धालुओं के अंदर के तार को झूमने के लिए उल्लसितकिया।
शुभ और कल्याणकारी चिंतन, चरित्र एवं आकांक्षाएँ और शिव की आराधना व सान्निध्य प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रज्ञेश्वर महादेव में विशेष पूजा,रुद्राभिषेक, शिवाभिषेक का क्रम आज दिन भर चलता रहा।
इस अवसर पर अमेरिका, कनाडा, इंग्लैण्ड, दक्षिण कोरिया, चीन, एर्जेंटिना सहित देवसंस्कृति विवि के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों, शांति कुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ता एवं भारत के कोने-कोने से आये शिव भक्त मौजूद रहे।
उधर शांतिकुंज स्थित शिवालय में भी शिवाभिषेक के दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनेअंदर की एक बुराई एवं शिवत्व की ओर बढ़ने के लिए एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.







Leave a Reply