अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा होगा आपका साल 2018


कलात्मक लोगों के लिए भी साल 2018 किसी तोहफ़े से कम नहीं है। वर्ष 2018 में आपको वे सभी चीज़ें मिलेंगी जिन्हें आप पाना चाहते हैं, इसलिए अपने स्तर पर प्रयास जारी रखें। कई मामलों में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। मूलांक 2 के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।अंक शास्त्र के अनुसार शादीशुदा लोग पूरे साल आनन्द और स्नेह से रहेंगे। प्रेम-संबंधों में भी मधुरता आएगी। इस साल आप सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. नये लोगों से दोस्ती कर आप अपने सामाजिक दायरे में विस्तार कर सकते हैं. एक अहम एवं ध्यान देने लायक बात यह भी है कि किसी ऐसे मुगालते में न पड़े कि इस वर्ष आपको चुनौतियों का सामना करना ही नहीं पड़ेगा. आपके सामने कुछ ऐसे लम्हें भी आ सकते हैं जो बेहद चुनौतिपूर्ण हो सकते हैं हमारी सलाह है कि ऐसी स्थिति में धैर्य एवं दृढ़ निश्चय का परिचय दें व व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाते हुए इनसे निबटने का प्रयास करें. इस वर्ष आप काफी कुछ हासिल कर सकते हैं लेकिन उसके लिये आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, बैठे रहने से कुछ हासिल नहीं होता.
यह भी पढ़ें-नववर्ष 2018 की शुरुआत ऐसे करें….


पेशेवर और निजी ज़िन्दगी में आपको कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आपको हताश नहीं होना है, बल्कि आपको विवेक से काम लेना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पूरे साल आपको नकारात्मक चीज़ों से दूर रहना है, क्योंकि ये आपके राह में रोड़ा बन सकती हैं। मानसिक रूप से आप थोड़े असहज हो सकते हैं। इससे निदान के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही अच्छी सेहत के लिए व्यायाम भी करें। चाहे परिस्थिति कितनी भी विकट हो, आप सकारात्मक बने रहें। घरेलू मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। माता की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
हालांकि काम के साथ-साथ आपको विश्राम का भी ध्यान रखने की आवश्यकता इस साल रहेगी अन्यथा आपके स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं तो इसे अपनी आदत बना सकते हैं आप काफी बेहतर महसूस करेंगें. कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिये खास रहेगा या सामान्य यह आपके अपने प्रयासों पर अधिक निर्भर करेगा.

पूरे साल पैसे का आगमन होता रहेगा, लेकिन ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको पढ़ाई में अतिरिक्त समय भी देना होगा और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। अतः आप शांत रहें, आत्मविश्वास में कमी ना आने दें और ज़िन्दगी को एक सुखद मोड़ पर ले जाएँ। कामकाजी जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन की ओर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यस्तता का हवाला देकर अपनों से दूरी बनाकर न रखे. अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें. अपने करीबियों को नज़रंदाज कर आप उनकी भावनाओं को ठेस पंहुचा सकते हैं. कुल मिलाकर समय आपके लिये अच्छा रहेगा बस थोड़ा सचेत होकर आगे बढ़ें और दबाव में न आकर सहज ढंग से परिस्थितियों का सामना करें.
यह भी पढ़ें-राजनैतिक भविष्यवाणी वर्ष 2018 के लिए : भारत के लिए 2018 का भविष्यफल

कुछ परेशानियों के कारण आप तनाव में आ सकते हैं जिसके कारण काम में आपका मन लगेगा और एकाग्रता की कमी रहेगी, हालाँकि अपने आशावादी सोच के कारण आप सफलता के पथ पर अग्रसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आपसी समझ बेहद ज़रूरी है और सफल वैवाहिक जीवन का यही राज़ भी है। साथ ही रिश्तों में किसी बात को छिपाएँ नहीं। रोमांटिक जीवन की बात करें तो यह साल आपके लिये शानदार कहा जा सकता है. यदि किसी खास के प्रति आपके दिल में कुछ कोमल भावनाएं दबी हैं तो उन्हें और दबाकर न रखें और उचित अवसर देखकर मौके पर चौका मारने का प्रयास करें. साथी को दिल बात कहने के लिहाज से यह आपके लिये श्रेष्ठ समय रह सकता है.


आपके रचनात्मक कार्यों में भी बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको सतर्क रहने की दरकार है। ग़लत जीवनशैली के कारण सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। जैसा कि साल 2018 काफ़ी चुनौतियों से भरा है, लेकिन आपको आशावादी सोच रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि ज़िन्दगी में अच्छी और बुरी चीज़ें होती हैं। गत वर्ष कार्यों में आपने जो मेहनत की और जो प्रयास इस वर्ष आप करेंगें कुल मिलाकर 2018 का समय आपके लिये लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं. जिन जातकों ने पिछले वर्ष अच्छा लाभ कमाया है उनकी स्थिति इस वर्ष और भी बेहतर रहने की संभावना है.

संभव है आप किसी चेरिटेबल संस्था अथवा मानवता की भलाई के लिये जारी कार्यों में अपना योगदान दें. उनमें बढ़ चढ़ कर भाग लें. हो सकता है अतीत में हुई गलतियों या अन्य कारणों से आप वो हासिल न कर सकें हो जो आप पाना चाहते हों. यह समय इतिहास से सबक लेते हुए भविष्य के लिये सुदृढ़ योजनाएं बनाने का है.
पूर्व के वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं. आपके दोस्त इसमें सहायक के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
अंक ज्योतिषाचार्य मनु महाराज
=======================================
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply