नो टू क्रैकर्स वाली दीपावली : स्वामी दीपांकर और रिलीजन वर्ल्ड की मुहिम
शोर भरी दीवाली को रोशनी वाली दीपावली बनाने की रिलीजन वर्ल्ड की मुहिम शुरू हो चुकी है। शोर को जहर मानकर दीपांकर ध्यान फाउंडेशन के प्रणेता स्वामी दीपांकर के संग हमने आज देश के भविष्य को सौगंध दिलवाई कि वे इस दीपावली पर पटाखों के शोर से दूर रहेंगे, वे रोशनी और उल्लास के इस त्योहार को उसी भावना से मनाएंगे जैसे हम सदियों से इसे मनाते आएं हैे।
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के सैकड़ों छात्रों ने आज शांति की दीपावली के नारे को बुलंद किया। #NoToCrackers & #NoToNoise कैंपेंन को अपनी ऊर्जा और इच्छाशक्ति से चलाने वाले स्वामी दीपांकर की मौजूदगी में आज एक नए सामाजिक बदलाव को व्यवहार में सदैव के लिए जगह दिलाने के लिए ये पहल की गई है।
छात्रों का उत्साह इस अभियान की ताकत है। आप भी देखिए कैसे एक एक बच्चे ने इस दीपावली को केवल रोशनी और खुशियों के संग मनाने की ठानी है।
Come forward and take the pledge of #NoToCrackers and #NoToNoise – Send Videos on : infodesk@religionworld.in or on 9717000666










