RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

खुदाई में मिलीं 12वीं सदी की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा 

खुदाई में मिलीं 12वीं सदी की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा 

खुदाई में मिलीं 12वीं सदी की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा 
Visual Archive

खुदाई में मिलीं 12वीं सदी की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा 

शिवपुरी, 19 मार्च; शिवपुरी में छात्रावास निर्माण की खुदाई के दौरान 12वीं सदी की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा मिली है. ढाई-तीन फीट लंबी इस प्रतिमा को जेसीबी चालक ने साधारण प्रतिमा समझकर मिट्टी के ढेर में छोड़ दिया था।

बुधवार सुबह जब मौके पर ठेकेदार जीनेश जैन व टीम पहुंची तो जिला प्रशासन को जानकारी दी। एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर के अलावा जैन समाज के लोग जमा हो गए।



एक अवशेष पर प्राणी प्रशस्ति लिखी है, उस पर संवत 1220 लिखा हुआ है। इसके अनुसार लगभग 856 साल पुरानी प्रतिमा यहां निकली है। खुदाई में जैन मंदिर के अन्य 24 अवशेष भी निकले।

प्रतिमा के अलावा कमल, नक्षत्र आदि खंडित अवस्था में हैं।ऐसा माना जा रहा है कि वहां पर पूर्व में कोई जैन मंदिर रहा होग।

जैन समाज ने प्रतिमा को सौंपने का आग्रह किया तो बात पुरातत्व विभाग के पाले में चली गई। एसपी चंदेल ने कहा कि प्रतिमा सौंपने का निर्णय नियमानुसार ही मान्य होगा।



जयंती के दिन प्रगटे आदिनाथ
ये खास संयोग ही कहा जाएगा कि मंगलवार को भगवान आदिनाथ की जयंती थी। जिलेभर में धर्मायोजन जारी थे,उसी शाम को खुदाई के दौरान भगवान आदिनाथ प्रगटे हैं।

यह भी पढ़ें-जयंती विशेष: जानिए जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से जुड़े कुछ तथ्य

बारहवीं और तेहरवीं शताब्दी की हैं प्रतिमाएं

पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केएल डाभी का कहना है कि यह प्रतिमाएं बारहवीं और तेरहवीं शताब्दी की हैं। 10 प्रतिमाओं के पुरावशेष मिले हैं। जिसमें एक मूर्ति जैन धर्म की है और बाकी हिंदू धर्म की।

डाभी का कहना है कि अभी वह अपनी रिपोर्ट कमिश्नर और कलेक्टर को देंगे। इसके बाद जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 19, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाशिवरात्रि 2020: पढ़िए कथाएँ द्वादश ज्योतिर्लिंगों की (श्री महाकालेश्वर -श्री ओंकारेश्वर)

महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलिजन वर्ल्ड लाया  है द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथाएँ. भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग भागों में स्थित हैं। इससे पहले की सीरीज…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: शुभ मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानिए राखी बांधने के आसान उपाय

अंतिम अपडेट: अगस्त 2026 रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त इस साल खास है — क्योंकि राखी बांधने की पूरी सुबह भद्रा से मुक्त है। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन 28…

Read now
Hinduism

Sawan Shivratri 2026: आज करें भगवान शिव का जलाभिषेक, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी पवित्र महीने में आने वाली सावन शिवरात्रि का भी विशेष धार्मिक महत्व है।…

Read now