Post Image

भविष्य फल (राशिफल) अगस्त 2017 

भविष्य फल (राशिफल) अगस्त 2017

(नोट : यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित है।)
अगस्त 2017 महीने के दौरान, कन्या राशि में बुध के प्रभाव से हम सभी प्रभावित होंगे, जिसका असर हम मुख्य रूप से काम में महसूस करेंगे। खास तौर पर विभिन्न समस्याओं का विश्लेषण करते समय आप बढ़िया रहेंगे। सिंह राशि में मंगल हमारे लिए बहुत सारी शारीरिक ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगा। कैंसर में शुक्र की संगतता बहुत गहरी भावनाओं का सुझाव देती है। यदि आप उनके साथ सही तरीके से निपटने में सक्षम हैं, तो आपको अतिसंवेदनशीलता से डरना नहीं पड़ेगा। आपके खुशी के रास्ते में कुछ भी बाधा नहीं आएगी। आपके विचार कई दिशाओं में भटकेंगें, आप बगैर किसी चिंता के औरों की तरह छुट्टियों का आनंद लेना चाहेंगे। पर अपनी औकात खुद को याद रखनी चाहिए। नक्षत्र की स्थिति अनुकूल नही है। एक छोटी सी ग़लती भी भारी पड़ सकती है। अगस्त के महीने में सावधानी बरतनी होगी।
=======
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल 27 अगस्त को सुबह के समय 8.27 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क से मित्र राशि सिंह में गोचर करेगें। सूर्य 17 अगस्त को  प्रातः 00.48 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगें जोकि आपकी जन्म-कुण्डली का पंचम स्थान है। शुक्र 21 अगस्त सुबह के समय 10.51 पर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेगें। राहु 18 सितम्बर को सुबह के समय 00.37 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेगें और केतु भी ठीक इसी समय पर मकर राशि में चले जायेगें लेकिन यह गोचर शुद्ध रुप से 9 सितम्बर तक पूर्ण माना जायेगा। बुध सिंह राशि में, बृहस्पति कन्या राशि में और वक्री शनि वृश्चिक राशि में रहेगें।
मेष राशि के स्वामी मंगल इस समय अपनी नीच राशि में 27 तारीख तक रहेगें जिसके चलते आपको काफी समस्याओं का सामना करना पडेगा। इसके साथ गुरू का चौथे भाव में परिभ्रमण आपको घर में फर्निचर सजाने एवं धार्मिक कार्यों में भी खर्च करवा सकता है। आप पर देवी सरस्वती की कृपा बरसी है और अब आप बेहद रचनात्मक हो गए हैं। उदाहरण के लिए उपहारों, अपने घर के लिए सजावट और इस तरह की चीज़ों की रचना करें।इस माह के प्रारंभ के दौरान आप में भावना एवं संवेदना अधिक रहेगी जबकि कई लोग उसका गलत फायदा उठाएंगे और समय आने पर आप से नजर चुरा लेंगे।
विदेश में काम करने वाले जातकों को फिलहाल थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।अधिक खर्च के कारण बजट प्रभावित हो सकता है एवं महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं तथा परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। छात्रवर्ग को भी एकाग्रता का अभाव रहेगा। 8 और 9 तारीख के बाद आपकी पुरानी मुश्किलें दूर होने की शुरूआत होने से आपकी गाड़ी फिर से पटरी पर चढ़ेगी।यह माह आपके लिए शुभ फलदायी रहने की संभावना है।
इस माह के दूसरे पखवाड़े में कम मेहनत पर अधिक फल प्राप्त करना आपकी नियत में रहेगा हालांकि कार्य व्यस्तता बढ़ सकती है। सप्ताह में आगे चलकर छात्र वर्ग के जोश और उत्साह में वृद्धि करेगी।जोखिमपूर्ण या साहसिक टूर की योजना बनाने की संभावना में भी वृद्धि होगी। मित्रों और भाई-बहन की तरफ से उत्तम सहयोग मिलेगा |
उपाय– महीने में भोजन की पहली रोटी गाय माता को खिलायें और यथाशक्ति दान पुण्य जरुर करें।
========
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र 21 अगस्त सुबह के समय 10.51 पर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेगें जोकि आपकी जन्म-कुण्डली का तीसरा भाव है। सूर्य 17 अगस्त को प्रातः 00.48 मिनट पर कर्क राशि से अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगें जोकि आपकी जन्म-कुण्डली का सुख भाव है। मंगल 27 अगस्त को सुबह के समय 8.27 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क से मित्र राशि सिंह में गोचर करेगें। राहु 18 अगस्त सुबह के समय 00.37 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेगें और केतु भी ठीक इसी समय पर मकर राशि में चले जायेगें। अगस्त के महिने में बुध सिंह राशि में, बृहस्पति कन्या राशि में और वक्री शनि वृश्चिक राशि में रहेगें।
इस माह में आप आनंदपूर्वक एवं रोमांचक यात्रा का आनंद उठाएंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल समय है। विदेश जाने के लिए इच्छित जातकों की भी रुकावटें दूर होंगी। इस माह सार्वजनिक जीवन में आपकी मान प्रतिष्ठा अधिक होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति होने का अथवा प्रमोशन होने का योग बनेगा। विद्यार्थीवर्ग को शिक्षा के लिए उत्तम समय है। नौकरी में नए अवसर मिलने का योग है।
इस माह में आप बोल चाल के व्यवहार में स्पष्टता बनाने की कोशिश करें। आप त्वचा संबंधित रोग से भी परेशान रहेंगे। आप लंबित पड़े कार्यों को तेजी से खत्म करेंगे, जिसका लाभ आने वाले समय में होगा। इस समय में आपको प्रगति के मौके मिलेंगे, उस समय आप सफलता के शिखर पर पहुंच पाएंगे। जबकि इस समय में वैचारिक उलझनों की संभावना की वजह से गणेशजी आपको हर निर्णय लेने में धीरज, एकाग्रता एवं संयम रखने की सलाह देते हैं। अब तक किए हुए कार्यों का फल भी प्राप्त होने लगेगा।
इस माह  पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद में आपके पक्ष में समाधान आ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे।
इस महीने के अंतिम चरण में आपको दान-पुण्य करने का मन होगा। महीने के अंतिम दिनों में आपको आर्थिक लाभ की संभावना अधिक रहेगी।
उपाय–इस महिने में बुधवार की रात्रि काली उड़द नीले कपड़े में बांधकर शनि मन्दिर में दान करें।
=======
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध अगस्त में सिंह राशि में रहेगें जोकि आपकी चन्द्र कुण्डली का तीसरा भाव है। सूर्य 17 अगस्त को प्रातः 00.48 मिनट पर कर्क राशि से अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगें। मंगल 27 अगस्त को सुबह के समय 8.27 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क से मित्र राशि सिंह में गोचर करेगें। शुक्र 21 अगस्त को सुबह के समय 10.51 पर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेगें जोकि आपकी चन्द्र कुण्डली का दूसरा भाव है। राहु 18 अगस्त सुबह के समय 00.37 मिनट पर सिंह राशि से कर्क राशि में गोचर करेगें और केतु भी ठीक इसी समय पर मकर राशि में चले जायेगें। अगस्त के महिने में बृहस्पति कन्या राशि में और वक्री शनि वृश्चिक राशि में रहेगें।
इस माह में आपको शिक्षा के संबंध में और आर्थिक विषयों में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। आपमें भोगविलास की वृत्ति बढ़ेगी, इसलिए विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों पर खर्च अधिक होगा। वाहन चलाने में सतर्कता रखें। दुर्घटना का योग बन रहा है। माह के प्रथम सप्ताह में ही शुक्र आप के धन स्थान में सूर्य, बुध और गुरु के साथ युति करेगा, जिससे वित्तीय समीकरण बदल सकते हैं। आपको व्यक्तिगत परिवार संबंधित कोई ऐसा निर्णय लेना पड़ेगा, जिससे लंबे समय तक आपका जीवन प्रभावग्रस्त रहेगा।
इस महीने के अंत में इस अवधि के दौरान आपके पारिवारिक सुख-संबंधों में वृद्धि होगी। उधार वसूली संबंधित कार्य में रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। मैत्री संबंधों में गलतफहमी और वाद-विवाद उत्पन्न होने का योग है। इस समय संभव हो वहां तक कोई भी उद्यम शुरू करने अथवा नये कार्यों की शुरुआत करना टालें। चल अथवा अचल संपत्ति संबंधी कामकाज पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी, चोरी, पुलिस से इस समय आमना सामना हो सकता है। इसलिए महिने के दूसरे पक्ष में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है।अविवाहित जातक इस उत्तम समय में योग्य जीवनसाथी खोज सकते हैं।इस माह  कोर्ट-कचहरी संबंधित कार्य में विजय प्राप्ति की संभावना बढ़ सकती है। नया वाहन या मकान लेने के योग हैं।
उपाय– बुधवार को सर्वप्रथम गणेश जी का ध्यान करें और उसके पश्चात् दुर्गा चालीसा जरुर पढ़ें।
========
कर्क राशि
इस माह आपकी सोच में परिवर्तन आएगा। मन की गहराई में कहीं नई योजनाएं आकार लेंगी। आपका मन बौद्धिक और तार्किक विचारों के बीच विनिमय करेगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन संबंधित कार्य करेंगे।
आय का प्रवाह अधिक रहेगा। आप विनम्र बनें एवं आपको इसका लाभ मिलेगा। हाथ में लिए कार्यों में योजनापूर्वक आगे बढ़ें। अगर आपका संबंध विदेश से है, तो आपको आय लाभ की संभावना है।हाल में बुध और सूर्य आपके व्यय स्थान में चल रहे होने से आपके विचारों में नकारात्मकता और स्वभाव में अहं तथा उग्रता अधिक रहेगी।
व्यवहार और कम्युनिकेशन दोनों में आपको खूब संयम रखना पड़ेगा। बेकार की जल्दबाजी और अज्ञात भय रहने की संभावना है। मकान अथवा वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो शुरुआत के सप्ताह में मुलतवी रखें क्योंकि मंगल भी व्यय स्थान में है। फिलहाल, विवाह के इच्छुक जातक को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना अधिक होगी। इस महीने के उत्तरार्ध में सूर्य, बुध और मंगल तीनों ही ग्रह आपके विवाह स्थान में आ जाएंगे जो कुल मिलाकर प्रगति कराएंगे।
मार्केटिंग व्यवसाय में काम करने वाले व्यक्ति बहुत बढ़िया करार करें, ऐसी संभावना है। लंबी अवधि से अटके हुए जायदाद के विवाद, सरकारी अथवा कानूनी विवादों का समाधान आ सकता है। व्यवसाय में आपके लंबी अवधि का दृष्टिकोण के साथ कोई महत्वपूर्ण फेरबदल करने की संभावना है। विद्यार्थी जातकों के लिए भी उत्तरार्ध का समय खूब बेहतर सिद्ध होगा। धन स्थान में स्थित राहु के कारण आय में अवरोध आ सकता है।
======
सिंह राशि
इस माह आप आप भौतिक सुख-समृद्धि की ओर आकर्षित होंगे, तो दूसरी ओर आध्यात्मिकता की भावना भी जोर पे रहेगी। इस दौर में शायद आप के मन में असुरक्षितता का भाव होगा, जिसे दूर करने के लिए आप तीव्र प्रतिक्रिया दे सकते हैं। महीने की शुरुआत आपको असामान्य घटनाएं या छोटी मोटी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।  कोई मन की इच्छा पूरी होगी। आपके काम में मित्रों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनसे लाभ भी होंगे। यदि कोई कोर्ट कचहरी की सुनवाई हो तो उसमें भी फायदा मिलेगा। अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अध्ययन में एकाग्रता नहीं रहेगी।  शुभ कार्यों के बीच विघ्न आएंगे और मुसीबतें खड़ी होंगी जिसके कारण मानसिक बैचेनी महसूस होगी। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। इस समय कोई भी निर्णय सोच विचार कर लेने की सलाह है। कोर्ट कचहरी में कोई केस चल रहा हो तो उससे उलझनें उत्पन्न होगी। बेकार के खर्च होने की भी संभावना बन रही है।
हालांकि, इस महीने तारीख 17, 18 के दिन थोड़ी-बहुत राहत का अनुभव करेंगे। चिंता धीरे-धीरे दूर होती महसूस होगी। मन शांत रहेगा। गुरु के कर्म त्रिकोण में होने से बचाव होगा। हालांकि, दूसरी तरफ शनि की दृष्टि के कारण रुकावटें रहेंगी।
महीने के अंतिम चरण में दुर्घटना होने की संभावना होने से वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने-चोट लगने का योग है। इस सप्ताह में आप कोई भी जोखमवाले काम नहीं करें। समाज में अधिक सक्रिय रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी का भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा।
======
कन्या राशि 
इस महीने कर्क राशि में सूर्य, बुध, शुक्र व गुरु की युति जलतत्व में होने से आपका मन अनेक तरह के विचारों का उलझन महसूस करेगा। इस महीने के प्रारंभ में किसी भी कार्य में अविचारी तौर पर कूद पड़ने की जरूरत नहीं है। आप भ्रामक बातों में फंस जाएंगे, ऐसी संभावना है। इस समय वाहन एवं मकान के कागजात तैयार न करवाएं। इस समय माता या बुजुर्ग परिजन की खराब तबीयत चिंता बढ़ा सकती है। छात्रवर्ग के लिए मुश्किल समय है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
इस माह आप आप बचत और लाभदायी निवेश के विषय में गंभीरता से विचार कर सकेंगे। इस माह आपको वित्तीय मामलों में थोड़ा संभलकर चलना चाहिए ।दलाली, कमीशन, बीमा एजेन्सी, सरकारी कार्यों, बैंकिंग के काम से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए शुभ समय है। दूसरे सप्ताह का समय प्रेम संबंधों के लिए उत्तम है। मुलाकात का प्रयास सफल रहेगा। नए संबंधों की शुरुआत होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस महीने जन्मभूमि से दूर स्थान से अथवा विदेश से आर्थिक लाभ होगा। विदेश में बसे हुए लोगों के साथ कम्युनिकेशन अधिक होगा। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए खूब आशाभरा समय है। संतान प्राप्ति से संबंधित कुछ विवाद उत्पन्न होंगे, परंतु इसका समाधान भी शीघ्रता से मिलेगा। इस माह के अंतिम चरण में परिवारजनों या प्रियपात्र के साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भरे स्थल पर घूमने के लिए जाएंगे। विवाहित जातकों को उत्तम दाम्पत्य सुख मिलेगा।
========
तुला राशि 
इस माह आपको तारीख 18 और 19 को आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इस महीने के प्रारंभ में काम के कारण बहुत अधिक भागदौड़ रहेगी। आराम करने तथा मन को तरोताजा करने के लिए किसी एकांत और शांति वाले स्थान पर घूमने-फिरने का मन होगा। माता-पिता और बालकों को पर्याप्त समय भी दे सकेंगे। आपके पहले के फंसे हुए पैसे संबंधित वसूली होने की संभावना है। मनोरंजन संबंधित व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है।
द्वितीय सप्ताह में व्यावसायिक प्रगति के लिए उत्तम समय कह सके हैं। आपके पहले के फंसे हुए पैसे संबंधित वसूली होने की संभावना है। मनोरंजन संबंधित व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। पिता के साथ का संबंध और सुधरेंगे तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना है। लग्नेश शुक्र की स्थिति ठीक होने से सामाजिक स्तर पर कोई पद अथवा ओहदा मिलने की संभावना है।
महीने के उत्तरार्ध में यात्रा का योग दिखाई दे रहा है। अचल जायदाद से संबंधित कार्यों में अवरोध आएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में आप प्रोफेशनल मोर्चे पर योजनाबद्ध व सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक खर्च का प्रसंग बनेगा। इस माह सोना, वस्त्र, गहने वगैरह की खरीदारी होगी, ऐसी संभावना है।
=======
वृश्चिक राशि 
यह माह आप के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस माह में धन, विद्याभ्यास, संतान, परिवार और भाग्य सब कुछ आपके पक्ष में आने लगेंगे। इस महीने के प्रारंभिक समय में शारीरिक, मानसिक और दैवी रूप से पीड़ा वाला समय व्यतीत करना पड़ेगा। आपका गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकता है।भाग्योदय होने के सुंदर अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, पैसा अथवा सार्वजनिक कार्य हर मोर्चे पर बड़ी ही आसानी पूरे होंगे।
इस माह छात्रवर्ग को विद्या प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रकाशन, अनुसंधान जैसे क्षेत्र से संबंधित जातक प्रगति करेंगे। भाई-बहन के साथ आप के संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे सुख तथा आनंद की प्राप्ति होगी। इस समय में आपको खास शेयर-सट्टाकीय, जुआ जैसे क्षेत्रों में वित्तीय निवेश नहीं करना चाहिए ।
महीने के उत्तरार्ध में  आपके व्यापार, वाणिज्य और व्यवसाय के लिए खूब उत्तम भाग्योदय और प्रगतिकारक कहा जा सकता है। बौद्धिक शक्ति तीव्र रहेगी व आपको नई दिशा और नया लक्ष्य सूझेगा।
इस माह आपको ज्योतिषशास्त्र, कर्मकांड, आध्यात्मिक उन्नति से संबंधित पढ़ाई में खूब सफलताएं मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के स्थान में शुक्र आने से विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ चरम आनंद उठाने के अवसर भी मिलेंगे। जो लोग विदेश में अध्ययन के प्रयोजन से जाना चाहते हैं उनके लिए भी अनुकूल समय है।
=======
धनु राशि
इस माह आपकी आय में कमी आएगी तथा खर्च में वृद्धि होगी। इस माह में आपकी बोली (वाणी) में कड़वाहट और अप्रियता रहने से किसी भी व्यक्ति के साथ संबंधों में दरार आ सकती है।स्त्री-पुरूषों को दांपत्य जीवन में अहं और गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। संतान के विवाद से कहासुनी हो सकती है। व्यापार धंधा खूब बढ़िया चलेगा। कामकाज के लगभग सभी टार्गेट पूरे होने से कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा अधिक होगी। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए आशाभरा समय है।
इस माह आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सावधान रहें |मसालेदार खाद्य पदार्थ कम खाएं। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपको इच्छित फल नहीं मिलेंगे एवं मन में निराशा रहेगी। माता-पिता के साथ किसी मामले को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। सहोदरों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। जमीन, मकान का सुख मिलेगा लेकिन आशा से कम होगा।
इस महीने लंबी यात्राओं तथा विदेश जाने के लिए उत्सुक व्यक्तियों को इस मामले में अनुकूलता बढ़ती देखने को मिलेगी। पिछले दिनों हुआ बुध का वक्री भ्रमण आठवें स्थान में व्यापारियों को व्यापार-धंधे में कमी ला सकता है। हालांकि, धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे आध्यात्मिक ज्ञान, कर्मकांड, गूढ विद्या आदि में आप ज्ञान के क्षितिजों का विस्तार कर सकेंगे।
इस महीने में आपको शरीर में चर्मरोग की समस्या होती महसूस होगी। जिनको बवासीर, पैर के तलवे में जलन आदि की समस्या है उन्हें अधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। सार्वजनिक जीवन से संबंधित तथा सामाजिक अथवा सरकारी कार्य अटक सकते हैं। व्यापारियों को व्यापार धंधे में कमी आती हुई देखने को मिलेगी। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान थोड़ी-सी भी अनदेखी के कारण दुर्घटना होने की आशंका है।
========
मकर राशि
इस महीने आप शत्रुओं को युक्ति से पछाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से कामकाज में प्रगति कर सकेंगे और कार्य में उत्साह बना रहेगा। इस महीने के पूर्वार्ध में आपको ससुराल में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। इस माह पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने की संभावना है इसलिए संयम बरतें।  विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय चिंता बढ़ा सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अड़ोस-पड़ोस के साथ का संबंध सुधरेंगे।
इस माह आपकी आय के नए स्रोत और संभावनाओं पर विचार करेंगे। उधार-वसूली के लिए उत्तम समय रहेगा। इच्छित कार्य सिद्ध होंगे। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है, अगर कहीं रिश्ते की बात चल रही है तो बात बन सकती है या नए रिश्ते आ सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। इनके संबंधों में भी आत्मीयता झलकती दिखाई देगी। शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर, प्रसन्नदायक समय रहेगा। इस महीने के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन में बहसबाजी तथा अनबन देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मामूली विषयों पर तकरार होगी।
कुछ जातकों को स्वयं पर इस समय आवश्यकता से अधिक क्षोभ आ सकता है। आवश्यकता से अधिक आवेश आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस माह आपका अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ वाद-विवाद होने का अंदेशा है। बरसात के पानी से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही के कारण रोग गंभीर हो सकता है। आपकी मानसिक चिंता में वृद्धि होगी।इस माह अचानक आपकी विद्वानों से मुलाकात हो सकती है और कुछ सीखने को मिल सकता है।यह समय चित्रकारी, डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, म्यूजिक बैंड या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, रंग रसायन जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ दे सकता सकता है।
======
कुंभ राशि
इस महीने के प्रारंभ में प्रेम संबंध और संतान में तनाव का संकेत दे रही है। बारंबार अहं के टकराव और उग्रता के कारण अलग-थलग पड़ने तक की नौबत आ सकती है। संबंधों में नीरसता की भी संभावना रहेगी। दांपत्यजीवन में भी मुश्किल आने की संभावना है। एक दूसरे पर विश्वास और वफादारी पर सवाल उठ सकते हैं। इस माह शत्रु आपके सामने कामयाब नहीं हो पाएंगे।
संतान के साथ मन का तालमेल अच्छा रहेगा और उससे वित्तीय लाभ भी हो सकता है। संतान इच्छित जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। गूढ़ विषयों में आपकी रुचि बढ़ती जाएगी। पिता के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी परंतु बातचीत में संयम रखना जरूरी है। अचानक लाभ होगा। विदेशगमन के इच्छित जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं।
शेयरबाजार में भी फिलहाल निवेश से दूर ही रहें। गर्भवती महिलाओं को फिलहाल स्वास्थ्य की विशेष संभाल करनी होगी। यदि संतान प्राप्ति में समस्या है तो फिलहाल उपचार का असर कम दिखाई देगा। विद्यार्थी जातकों के लिए यह समय बेहतर है। आप हर विषय में बुद्धिपूर्वक आगे बढ़ेंगे और अत्यधिक गहनतापूर्वक अध्ययन करेंगे। हालांकि, आपमें बैचेनी रहने से निरंतर अध्ययन करने में विक्षेप पड़ेगा। दूसरे सप्ताह के बाद का समय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर है।
महीने के मध्य में सूर्य आपके छठे में भाव में बुध के साथ युति करेगा, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। काम के भार के कारण आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को बुद्धि के बल पर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बढ़िया अवसर मिलेगा। विशेष रूप से इस राशि के जातकों को  दूसरों के साथ व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। परिवार की खुशी के लिए आप खर्च करेंगे। सजावट में भी खर्च बढ़ने की संभावना लग रही है।
विशेष – इस माह आपको वाहन चलाने में खूब सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके शब्दों का गलत मतलब न निकाले इसलिए बोली में और कम्युनिकेशन में स्पष्टता रखें।
======
मीन राशि
इस महीने की शुरुआत में भाई-बंधुओं के साथ भावनात्मक संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। छोटे किंतु आनंददायक प्रवास होंगे।  उत्तम भोजन और वाहन की प्राप्ति होगी। बौद्धिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी । विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण अच्छा रहेगा। इस माह छात्रवर्ग को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा हो तो योग्य निर्णय ले पाएंगे। विद्याभ्यास में आपकी एकाग्रता अच्छी रहेगी और आप उज्ज्वल करियर बनाएंगे। संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने की संभावना है।
प्रेम संबंधों में अहं का टकराव होने की पूरी संभावना है। संतान से संबंधित विवाद उत्पन्न होंगे। अध्ययन में आप अधिक से अधिक गहराई में उतरेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने की संभावना है। इस माह गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखना होगा। दुर्घटना और बीमारी की आशंका है।
इस माह आपको शेयर बाजार के लिए अच्छा समय है इसलिए योजनापूर्वक जोखिम लाभदायक साबित हो सकता है। दाम्पंत्य जीवन और साझेदारी के मामले में संबंध सामान्य रहेंगे।  महीने के मध्य में अचानक रुका हुआ धन प्राप्ति की संभावना अधिक रहेगी। माता का सुख मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी सुधरेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। आप आंतरिक बल की वृद्धि का अनुभव करेंगे।
इस महीने के अंत में आप घर या कामकाज के स्थल पर रंग रोगन, सजावट, कपड़ों व गहनों की खरीदारी, मौज मस्ती के लिए अपना धन खर्च करेंगे। इस माह आपको नया निवास स्थान अथवा वाहन मिलेगा। वस्त्राभूषणों, सुख सुविधा के साधनों की खरीदी हो सकती है। घर की नई साज-सज्जा होगी।आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी।
 ===========
पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
Post By Religion World