RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

“योगासन सीरीज” : योग के यह तीन आसन बनायेंगे शरीर मजबूत

“योगासन सीरीज” : योग के यह तीन आसन बनायेंगे शरीर मजबूत

“योगासन सीरीज” : योग के यह तीन आसन बनायेंगे शरीर मजबूत
Visual Archive

“योगासन सीरीज” : योग के यह तीन आसन बनायेंगे शरीर मजबूत

योगासन सीरीज: योग के यह तीन आसन बनायेंगे शरीर मजबूत

नियमित योग करने से से आप दिल और याद्दाश्‍त मजबूत होता है। सबसे अच्छी बात है कि योगा से आपके दिमाग में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है. आइये जानते हैं सुबह सुबह कौन से तीन आसन भरेंगे शरीर में नयी ऊर्जा-

भुजंगासन

इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है।

आसन करने की विधि… 

पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं।

दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं।

दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।

शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें. कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

बालासन

बलासन उन लोगों के लिए अच्छा आसन है जिन्होंने योगासन की शुरुआत की हो। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गर्भवती महिलाएं या घुटने के रोग से पीड़ित लोग इसे न करें।

आसन करने की विधि..

घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं जिससे शरीर का सारा भाग एड़ियों पर हो.

गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें.

आपका सीना जांघों से छूना चाहिए और माथे से फर्श छूने की कोशिश करें.

कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए वापस उसी अवस्था में आ जाएं.

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन से पेट के आसपास के हिस्सों (किडनी, लिवर, पैंक्रियाज) को सुचारू कर हमारी पाचन क्रिया को सही बनाता है. इस आसन क्रिया से आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यारदा ही निकल आया है तो इस आसन को नियमित रूप से करने से काफी प्रभाव देख सकते हैं। इससे पीठ दर्द भी सही होता है।

आसन करने की विधि…

इस आसन  के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को अपनी सीध में रख कर बैठ जाएं. ध्यान रहे कि पैर मजबूती से जमीन पर रखे हों.

अब सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें. सांस छोड़ते समय पेट को अंदर की ओर ले जाते हुए आगे की ओर झुक जाएं.

अगर आप इस आसन को पहली बार कर रहे हैं तो शुरुआत में चाहें तो अपने घुटनों को हल्का मोड़ सकते हैं।

ध्यान दें कि आपने शरीर के सभी हिस्सों में किसी प्रकार का खिंचाव तो नहीं बना रखा है.

प्रत्येक सांस खींचने के साथ आप सही मुद्रा में पहुंचते जाते हैं. हर बार सांस खींचने पर आपकी रीढ़ सही मुद्रा में आती है और सांस छोड़ने पर पेट अंदर की ओर जाता है.

इस मुद्रा में एक मिनट तक रुके रहें और फिर इस अवधि को समय के साथ-साथ बढ़ाते जाएं। यदि डायरिया से पीड़ित हैं या पीठ की चोट से तो यह आसन न करें।

  • रिलिजन वर्ल्ड ब्यूरो
RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 13, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Yoga

एरियल योग: जानिए क्या है एरियल योग और क्या है इसके लाभ

योग एक साधना है लेकिन आजकल योग को फिटनेस का मुख्य जरिया मन जाता है. ऐसे में योग को भी थोडा मॉडर्न कर दिया गया और उसमें कई…

Read now
Yoga

योग चिकित्सा : जानिये क्या योग चिकित्सा से संभव है सभी बीमारियों का इलाज ?

योग सिर्फ व्यायाम के तौर पर ही काम नहीं करता, बल्कि आपकी पूरी शारीरिक प्रणाली को फिर से जवान बनाता है. लेकिन क्या योग चिकित्सा के जरिए बीमारियों…

Read now
Yoga

ऑनलाइन योग: जानिये ऑनलाइन योग के दौरान क्या करें और क्या ना करें

ऑनलाइन योग का अपना ही महत्व है. कोरोना काल के दौरान लोगों ने तेज़ी से इसे अपनी जीवनशैली में आत्मसत्त कर लिया है. दरअसल शारीरिक और मानसिक उपचार…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *