RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जनकपुरी में संरक्षण NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने निकाली SAY NO TO CRACKERS रैली 

जनकपुरी में संरक्षण NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने निकाली SAY NO TO CRACKERS रैली 

जनकपुरी में संरक्षण NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने निकाली SAY NO TO CRACKERS रैली 
Visual Archive

जनकपुरी में संरक्षण NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने निकाली SAY NO TO CRACKERS रैली 

जनक पुरी में संरक्षण NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने निकाली SAY NO TO CRACKERS रैली

संरक्षण हरित अभियान NGO के तत्वाधान में सैड़कों स्कूली बच्चों ने आज जनक पुरी के में पयार्वरण को बचाने के लिये SAY NO TO CRACKERS रैली निकाली। रैली की शुरुआत ए ब्लॉक के आर्य समाज से हुई। रैली में एसएल सूरी डी ए वी स्कूल, रैनबो इंग्लिश पब्लिक स्कूल व इंदिरा आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में श्री रंजन मलिक, श्री कुलदीप वर्मा, श्री नीरज शर्मा, श्री श्याम मदान, श्री सतपाल संधू, श्री सुनील कुमार, सरदार हरविंदर सिंह, कर्नल वी के शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रदीप सोलंकी,श्री आतिश पंवार व श्री चिराग अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया।

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में प्ले कार्ड ले रखे थे जिन पर इस दिवाली पटाखे न जलाने की अपील लिखी थी। रैली का समापन जनक पुरी के ए -2 ब्लॉक स्तिथ श्री राम वाटिका में हुआ जहाँ स्कूली बच्चों को पटाखों के धुएँ से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा  कि पटाखों से कई प्रकार की खतरनाक गैस निकल कर वायुमंडल में घुल जाती हैं। कार्बन डाइ आक्साइड पर्यावरण के साथ साथ शरीर को भी नुकसान पहुंचाती है। ग्लोबल वार्मिंग को भी यह गैस प्रभावित करती है। कार्बन मोनोआक्साइड जहरीली, गंधहीन गैस भी पटाखों से निकलती है, जो हृदय की मांस पेशियों को नुकसान पहुंचाती है। सल्फर डाइआक्साइड ब्रोकाइटिस जैसी सांस की बीमारी पैदा करती है। इससे बलगम व गले की बीमारियां पैदा होती हैं। नाइट्रेट कैंसर जैसी बीमारियां, हाइड्रोजन सल्फाइड मस्तिष्क व दिल को नुकसान व बेरियम आक्साइड आंखों व त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। क्रोमियम गैस सांस की नली में व त्वचा में परेशानी पैदा करती है तथा जीव जंतुओं को नुकसान करती है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता श्री प्रवीण कुमार ने इस मौके पर स्कूली बच्चों को दिवाली की शुभ कामना देते हुए कहा कि दीपावली परंपरागत ढंग से मनाएं व पटाखों से दूर रहें। पटाखों से वायु प्रदूषण के अलावा ध्वनि प्रदूषण भी फैलता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। पटाखों से निकली गैसें अनेक बीमारियों को जन्म देती हैं। दीपावली शुभ हो, ऐसे प्रयास करें व वातावरण को शुद्ध रखें। दीपावली पर यज्ञ करें व वायुमंडल को साफसुथरा रखें।

संरक्षण हरित अभियान NGO के संयोजक संजय पुरी ने इस वर्ष सुरक्षित व हरित दीवाली बनाने की अपील करते हुये पटाख़े न जलाने की शपथ दिलाई। एसएल सूरी डी ए वी स्कूल के बच्चों ने पटाखों के दुष्परिणाम को दर्शाते हुए नुक्क्ड  नाटक भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी  संख्या में  स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इन में  प्रमुख  आर एस सिक्का, डॉ के एल अरोड़ा, एस के शर्मा, श्री सतीश शर्मा ,श्री वरुण वर्मा ,श्री दर्शन दिवान, डॉ बी एम चितराल व  वी के गुप्ता है।  रैली में भाग लेने वाले सभी छात्रछात्रों को संरक्षण NGO की तरफ से सॉटिफिकेट भी दिए गये। 

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 1, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Eid Milad-un-Nabi 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद, जानें पैगंबर मोहम्मद के जन्म और इस पर्व का इतिहास

भारत में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के त्योहार अपनी खास परंपराओं और धार्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है ईद मिलाद-उन-नबी, जिसे मिलाद-उन-नबी,…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: बहन नहीं आ पाए तो कौन बांधेगा भाई को राखी? जानें किन रिश्तों को माना गया है शुभ

रक्षाबंधन 2026 में अगर सगी बहन किसी कारण से भाई के पास नहीं पहुंच पाती, तो सवाल उठता है — राखी कौन बांधे? जवाब है: चचेरी, ममेरी या…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *