RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कामाख्या मंदिर: इतिहास में पहली बार नहीं होगा अंबुवाची मेले का आयोजन

कामाख्या मंदिर: इतिहास में पहली बार नहीं होगा अंबुवाची मेले का आयोजन

कामाख्या मंदिर: इतिहास में पहली बार नहीं होगा अंबुवाची मेले का आयोजन
Visual Archive

कामाख्या मंदिर: इतिहास में पहली बार नहीं होगा अंबुवाची मेले का आयोजन

गुवाहाटी, 13 जून; लॉकडाउन के कारण असम के शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर का प्रसिद्ध अंबुवाची मेला 500 सालों में पहली बार इस साल नहीं लगेगा। पहली बार मंदिर के सबसे बड़े पर्व में कोई बाहरी साधक शामिल नहीं होगा।



22 से 26 जून के बीच लगने वाले इस मेले में दुनियाभर से तंत्र साधक, नागा साधु, अघोरी, तांत्रिक और शक्ति साधक जमा होते हैं।

कोरोना वायरस के चलते इस बार इस पर्व की परंपराओं को मंदिर परिसर में चंद लोगों की उपस्थिति में पूरा किया जाएगा।

गुवाहाटी प्रशासन ने मंदिर के आसपास मौजूद होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस को भी हिदायत दी है कि फिलहाल वे कोई बुकिंग न लें।

यह भी पढ़ें-जानिए, कौन है बगलामुखी मां, क्या है उनकी महाविद्या का रहस्य

अंबुवाची मेला कामाख्या मंदिर का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। माना जाता है अंबुवाची उत्सव के दौरान माता रजस्वला होती हैं।

हर साल 22 से 25 जून तक इसके लिए मंदिर बंद रखा जाता है। 26 जून को शुद्धिकरण के बाद दर्शन के लिए खोला जाता है।

अंबुवाची मेले के दौरान हर साल यहां 10 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। मंदिर बंद रहता है, लेकिन बाहर तंत्र और अघोर क्रिया करने वाले साधकों के लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इस समय में वे अपनी साधनाएं करते हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी मोहित सरमा के मुताबिक परंपराएं वैसी ही होंगी जैसी हर बार होती हैं, बस मेला नहीं लगेगा और बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।

अंबुवाची उत्सव दुनियाभर के तंत्र और अघोरपंथ के साधकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि यहां इस दौरान पराशक्तियां जागृत रहती हैं और दुर्लभ तंत्र सिद्धियों की प्राप्ति आसानी से होती है।

26 जून को जब मंदिर खुलता है तो प्रसाद के रुप में सिंदूर से भीगा हुआ वही कपड़ा यहां दिया जाता है जो देवी के रजस्वला होने के दौरान उपयोग किया गया था।



कपड़े में लगा सिंदूर बहुत ही सिद्ध और चमत्कारी माना जाता है। कामाख्या मंदिर को देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। वर्तमान मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी का माना जाता है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

हिंदू धर्म में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष क्या हैं?

हिंदू धर्म में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष क्या हैं? हिंदू धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन-दर्शन है। इसमें मनुष्य के जीवन…

Read now
Hinduism

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? 

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? चातुर्मास — यह शब्द सुनते ही मन में एक पवित्र ठहराव, तप और आत्मचिंतन की छवि बनती है। यह वह…

Read now
Hinduism

कोरोना से फाइट : नयना देवी मंदिर न्यास ने दिये सरकार को इतने करोड़ रुपये

हिमाचल प्रदेश, 24 अप्रैल; शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर न्यास ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रहत कोष में ढाई करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता…

Read now