RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आसिफा को इंसाफ दो….

आसिफा को इंसाफ दो….

आसिफा को इंसाफ दो….
Visual Archive

आसिफा को इंसाफ दो….

आसिफा को इंसाफ दो….

ये अपील देश की आवाज बनकर आई चीख रही है। सारे देश में बच्चियों के बलात्कार और उसके पीछे की हैवानियत के मगरूर इरादों से सबका मन छलनी हो गया है। एक ओर हम देश की रक्षा के लिए दुश्मनों को मरने मारने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर हमारे घर के आसपास घूम रहे वहशी दरिंदों को न देख पाने की हमारी कमजोरी हमें हर दिन हरा रही है। कठुआ में जो हुआ वो कठोरता और निर्दयता की सारी हदें पार करने वाली शर्मनाक घटना बना। उधर धर्म की आड़ में वहशियों को बचाने की बात बेशर्म जुबानों से हुई। हम किसी को न्याय दिलाने में सक्षम भले न हो, पर समाज को धर्म के नाम पर कमजोर करके गुनहगार जरूर बन जाते है। इस पोस्टर ने भी कई दिन की वहशियत पर धिक्कार किया है। रानी पद्मावती की आन बान और शान के लिए लड़ने वालों और समाज में दरिंदगी करने वालों को खोज-खोज कर सजा दिलाने की बात कही है। हालांकि दोनों बातों को जोड़े की उतनी जरूरत नहीं थी, पर मामला नारियों, अबोध बालिकाओं की जिंदगी और अस्मिता का है।

हर बात को हिंदु और मुसलमान के चश्में से देखने वालों के लिए आज मुल्क एक दंगल सा बन गया है। हर मुद्दे को अराजकता में बदलकर बस ये समझाना कि अगले ने किया है ये सब। हजारों सालों में ऐेसा नहीं हुआ, हुआ तो इतना गहरे से नहीं हुआ। देश में बच्चियां सही सलामत न हो, अबोध के लिए खुले में खेलने का मैदान न हो, गंदी नजरों का साया न हो, ऐसे माहौल के लिए काम करने के बजाय, किसने मारा, उसका धर्म क्या था और कैसे मुद्दे का साप्रंदायिक बनाया जाए, इसपर एक अंधी फौज लगी हुई है। वे अंधे और बहरे इसलिए हैं कि वो खुद नहीं जानते कि उनके प्रदर्शन को कैसे उनसे करवाया जा रहा है। वे धर्मांध है। 

देश के धार्मिक गुरुओं ने भी इस दर्द को समझा है। वे मांग कर रहे है कि आसिफा को इंसाफ दो….

समाज भी चीख-चीख कर कह रहा है, गुनाह करने वाले को जिंदा रहने का हक नहीं है…

और इस एक कार्टून ने वो कहा जो सोचने पर मजबूर करता है…

Courtesy : Twitter
Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 13, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है?

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है? दक्षिण भारत प्राचीन संस्कृति, विशाल मंदिरों, और अनगिनत आध्यात्मिक परंपराओं की धरती है। यहाँ भक्तिभाव…

Read now
Hinduism

सूर्य ग्रहण 2020: जानिये 21 जून को होने वाले काकण सूर्यग्रहण का भारत पर प्रभाव

आगामी 21 जून 2020, (रविवार) आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को होने जा रहा सूर्यग्रहण भारत में खंडग्रास के रूप में ही दृश्य होगा। ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी बताते…

Read now
Hinduism

आत्मनिर्भर भारत : पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का किया एलान

आत्मनिर्भर भारत : पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का किया एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के दौर में देश को एक बार…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *