RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जगन्नाथ रथ यात्रा: अहमदाबाद में शुरू हुयी रथयात्रा

जगन्नाथ रथ यात्रा: अहमदाबाद में शुरू हुयी रथयात्रा

जगन्नाथ रथ यात्रा: अहमदाबाद में शुरू हुयी रथयात्रा
Visual Archive

जगन्नाथ रथ यात्रा: अहमदाबाद में शुरू हुयी रथयात्रा

गुजरात, 23 जून; अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 143वीं रथयात्रा का प्रारंभ हो गया है। कोरोना वायरस से फैली महामारी को देखते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने रथयात्रा पर रोक का आदेश दिया था, जिसके बाद मंदिर परिसर के अंदर ही रथयात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंदिर परिसर में ही सात फेरे लगाएगी।



गुजरात के सीएम विजय रुपाणी रथयात्रा में भाग लेने के लिए सुबह अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर परिसर में पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह हर साल की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में सुबह चार बजे शामिल हुए।

यह भी देखें-Watch Puri Rathyatra 2020 LIVE

https://twitter.com/ANI/status/1275244096500588544

सीएम रुपाणी ने कहा कि उच्च न्यायालय में कल देर रात तक रथयात्रा निकालने को लेकर सुनवाई की, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से रथयात्रा की इजाजत नहीं मिल सकी। मैं मंदिर के ट्रस्टी और महंत को स्थिति को समझने और मंदिर परिसर के अंदर रथ यात्रा की उचित व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

 

वही, पुरी के जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कल कुछ प्रतिबंधों के साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच वार्षिक रथ यात्रा के आयोजन को अनुमति दी है।



सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 500 से ज्यादा लोगों को रथ खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और निगेटिव पाए जाने वालों को ही रथयात्रा में शामिल होने की अनुमति होगी।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 23, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Jagannath Rath Yatra: रथ की रस्सी का अनोखा रहस्य जानते हैं?

Jagannath Rath Yatra: रथ की रस्सी का अनोखा रहस्य जानते हैं? जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और अद्भुत परंपराओं का संगम है। हर…

Read now
Hinduism

जगन्नाथ रथ यात्रा – भगवान जगन्नाथ का रथ कैसे बनता है? Video

जगन्नाथ रथ यात्रा – भगवान जगन्नाथ का रथ कैसे बनता है? Video हर साल जब रथ यात्रा का समय आता है, तो पुरी (ओडिशा) में एक अलग ही…

Read now
Hinduism

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय समुद्री पर्यटन स्थल दीघा अब एक नये आध्यात्मिक युग की शुरुआत कर रहा…

Read now