RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विदेशों में भी हिंदू नव वर्ष की धूम : अमेरिका से इंडोनेशिया तक नव संवत्सर

विदेशों में भी हिंदू नव वर्ष की धूम : अमेरिका से इंडोनेशिया तक नव संवत्सर

विदेशों में भी हिंदू नव वर्ष की धूम : अमेरिका से इंडोनेशिया तक नव संवत्सर
Visual Archive

विदेशों में भी हिंदू नव वर्ष की धूम : अमेरिका से इंडोनेशिया तक नव संवत्सर

विदेशों में भी हिंदू नव वर्ष की धूम

भारत में इस बार नव संवत्सर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और जागरुकता दिखी। हिंदू संगठनों की ओर से कई आयोजन किए गए जिनमें युवाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर भी जमकर नव संवत्सर की बधाई के संदेशों का आदानप्रदान हुआ। सरकार की ओर से भी कई आयोजन किए गए। लोगों को नव संवत्सर और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।   

एक और खास बात यह कि भारत के साथ ही विदेशों में भी हिंदू नववर्ष की धूम रही।पिछले कुछ सालों से विदेशों में हिंदू नववर्ष मनाने का सिलसिला शुरू हुआ है जो इसबार और आगे बढ़ा। भारत के बाहर कई दूसरे देशों में भी इसबार से हिंदू नववर्ष मनाने की शुरुआत हुई है।

अमेरिका और सिंगापुर में सूर्य को अर्घ्य के साथ स्वागत

भारत के साथ ही इस बार अमेरिका और सिंगापुर के शहरों में भी हिंदू नव वर्ष मनाया गया। सूर्य को अर्घ्य देकर इन देशों के लोगों ने नव संवत्सर का स्वागत किया। इन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने हिंदू नव वर्ष मनाने की शुरुआत करते हुए उत्साह और उमंग से नव संवत्सर का स्वागत किया।     

इंडोनेशिया में साइलेंस डे के रूप में मनाया नव वर्ष

इंडोनेशिया की राजधानी बाली में डे ऑफ साइलेंस के रूप में नव संवत्सर मनाया गया। 24 घंटे के लिए लोगों ने दुनिया से कटकर घर के अंदर रहकर ही मानसिकआत्मिक शांति और शुचिता के लिए मौन रखा। इस दौरान बाली में इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, और अन्य उपकरण बंद रहे। शांति इनती के मानो पूरा शहर थम गया हो। सड़कों से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, थिएटर, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी एकदम शांति थी। बाली में इसे न्येपी त्योहार के रूप में मनाया जाता है जो कि बाली में हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है। बाली के लोगों ने इन बार डे ऑफ साइलेंस के दौरान टीवी और इंटरनेट पर बैन की मांग प्रमुख रूप से की थी। इंडोनेशिया में इस बार न्येपी का मुहूर्त 17 मार्च सुबह 6 बजे से 18 मार्च की सुबह तक निकला था।  न्येपी पर इंडोनेशिया में अवकाश रहता है। 

डे ऑफ साइलेंस से पहले होता है जश्न

न्येपी से पहले यहां ओगोओगो उत्सव (नीचे वीडियो देखें) भी मनाया जाता है जिसमें डे ऑफ साइलेंस से पहले जमकर नववर्ष का जश्न होता है। इस दौरान कई परंपराएं निभाई जाती हैं और नववर्ष का स्वागत किया जाता है।

हजारों साल पुरानी है परंपरा

एक हजार साल से भी पुरानी ये परंपरा हिंदू नववर्ष पर मनाई जाती है।प्रमुख रूप से ये उत्सव बाली में मनाया जाता है लेकिन लॉम्बॉक एवं कई गांवों में भी इसकी धूम देखने को मिलती है।

रिपोर्टडॉ. देवेन्द्र शर्मा

ईमेल:sharmadev09@gmail.com

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 19, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

नयी दिल्ली, 30 जुलाई;  जैसा कि सब जानते हैं कि अयोध्या में  5 अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सम्पूर्ण देश उत्साहित है और यह उत्साह…

Read now
Hinduism

COVID-19: ट्रंप ने किया भारत को वेंटिलेटर देने का एलान

वाशिंगटन, 16 मई; अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए भारत को वेंटिलेटर देने का एलान किया है। शनिवार…

Read now
Hinduism

कोरोना वायरस से अमेरिका में एक दिन 345 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 28 मार्च; चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस  ने इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका में कहर बरपा रखा है. अमेरिका में एक दिन में ही…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *