RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हनुमान जयंती 2020: यहाँ मां अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान

हनुमान जयंती 2020: यहाँ मां अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान

हनुमान जयंती 2020: यहाँ मां अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान
Visual Archive

हनुमान जयंती 2020: यहाँ मां अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान

अनेक को ज्ञात नहीं होगा कि हनुमान जी का जन्म कहां हुआ। एकाधिक मान्यताएं हैं, जिनमें झारखंड स्थित अंजनी गुफा के प्रमाण अधिक निकट हैं।



मान्यताओं व उपलब्ध तथ्यों के अनुसार भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान का जन्म गुमला जिले के आंजन धाम में हुआ था। जिला मुख्यालय से 21 किमी की दूरी पर स्थित पवित्र पर्वतमाला में आंजन पर्वत है, जिसका संबंध सतयुग व रामायण काल से है।

मान्यताओं के अनुसार माता अंजनी ने इस पहाड़ की चोटी पर स्थित गुफा में हनुमान जी को जन्म दिया था। माता अंजनी के नाम से इस जगह का नाम आंजन धाम पड़ा। इसे आंजनेय के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-हनुमान जयंती 2020 : जानें भारत के किस स्थान पर जन्मे थे संकटमोचन

यहां स्थित मंदिर पूरे भारत का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां भगवान हनुमान बाल रूप में मां अंजनी की गोद में बैठे हुए हैं। आंजन धाम के मुख्य पुजारी केदारनाथ पांडेय बताते हैं कि माता अंजनी भगवान शिव की परम भक्त थीं।

वह हर दिन भगवान की विशेष पूजा अर्चना करती थीं। उनकी पूजा की विशेष विधि थी, वह वर्ष के 365 दिन अलग-अलग शिवलिंग की पूजा करती थीं। इसके प्रमाण अब भी यहां मिलते हैं।



आज भी इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिवलिंग मौजूद हैं। रामायण में किष्किंधा कांड में भी आंजन पर्वत का उल्लेख है। आंजन धाममें ही भगवान शिव की कृपा से कानों में पवन स्पर्श से माता अंजनी ने हनुमान जी को जन्म दिया।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

hanuman jayanti

Hanuman Janmotsav 2025: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानें

Hanuman Janmotsav 2025: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानें तिथि और समय: हनुमान जयंती की तिथि: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 12 अप्रैल 2025 को…

Read now
hanuman jayanti

हनुमान जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली, 8 अप्रैल ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- हनुमान जयंती के…

Read now
hanuman jayanti

हनुमान जयंती 2020: जानें हनुमान जयंती का पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन राम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। देशभर में आज हनुमान…

Read now