RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

Kartarpur Corridor : अब तक 45000 श्रद्धालु कर चुके हैं करतारपुर साहिब के दर्शन

Kartarpur Corridor : अब तक 45000 श्रद्धालु कर चुके हैं करतारपुर साहिब के दर्शन

Kartarpur Corridor : अब तक 45000 श्रद्धालु कर चुके हैं करतारपुर साहिब के दर्शन
Visual Archive

Kartarpur Corridor : अब तक 45000 श्रद्धालु कर चुके हैं करतारपुर साहिब के दर्शन

नयी दिल्ली, 13 फरवरी; करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद अब तक करतारपुर साहिब Kartarpur Corridor के 45000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.  यह जानकारी एक सवाल के जवाब में लिखित तौर पर दी गई। करतारपुर कॉरिडोर के जरिये पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कुल 44,951 तीर्थयात्रियों अब तक वहां जा चुके हैं। बताते चलें कि नवंबर 2019 में इस कॉरिडोर को खोला गया था।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने निजी एजेंसी से बात करते  हुए बताया  कि डेरा बाबा नानक में एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग और डेरा बाबा नानक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक एक चार लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया है। इसके जरिये वर्ष भर तीर्थयात्रियों को सुगम और आसान रास्ता मिलता है।



उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि करतारपुर साहिब Kartarpur Corridor में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए करतारपुर गलियारे के माध्यम से 9 नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक कुल 44,951 तीर्थ यात्रियों ने यात्रा की। इसके अलावा रेड्डी ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारियों के द्वारा तीर्थयात्रियों के पासपोर्ट पर मुहर नहीं लगाई जा रही है और भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से बार-बार आग्रह किया है कि वह तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क न लगाए। करतारपुर साहिब जाने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री से पाकिस्तान 20 डॉलर (करीब 1400 रुपए) की फीस लेता है।

Kartarpur Corridor

यह भी पढ़ें – करतारपुर साहिब : जानिए कैसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

करतारपुर साहिब : जानिए कैसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया

निजी एजेंसी से बात डेरा बाबा नानक में एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Sikhism

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की 16 अरब की परियोजना मंजूर

इस्लामाबाद, 19  मार्च ;  पाकिस्तान सरकार ने 100.68 अरब रुपये अनुमानित लागत वाली कुल छह प्रमुख विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसमें 16.5 अरब की लागत…

Read now
Sikhism

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या

नयी दिल्ली 16 मार्च; कोरोना वायरस के डर से केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर से होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा पर 16…

Read now
Guru Nanak Birthday

प्रकाश पर्व 2019: गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती समारोह की मनमोहक तस्वीरें

स्कूली बच्चे चंडीगढ़ में सिख गुरु और सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने के लिए धार्मिक जुलूस में भाग लेते हुए ।…

Read now