RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

9 मिनट की दिवाली मनाएं मगर दूर से , इन बातों का भी रखे ध्यान

9 मिनट की दिवाली मनाएं मगर दूर से , इन बातों का भी रखे ध्यान

9 मिनट की दिवाली मनाएं मगर दूर से , इन बातों का भी रखे ध्यान
Visual Archive

9 मिनट की दिवाली मनाएं मगर दूर से , इन बातों का भी रखे ध्यान

5 अप्रैल यानी आज रात 9 मिनट के लिए अपनी लाइट्स बंद कर दीये या मोमबत्ती जरूर जलाएं, लेकिन साथ ही साथ कुछ विशेष बातों का बारीकी से ध्यान भी रखें.



सोशल डिस्टेंसिंग

इस महासंकल्प के दौरान लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का सख्ती से पालन करें. भीड़ इकट्ठी न करें. घर से बाहर न निकलें. छत, बालकनी या चौखट पर खड़े होकर ही टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएं.

सैनिटाइजर से सावधान

हाथ में सैनिटाइजर लगाने के बाद मोमबत्ती या दीया न जलाएं. दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां सैनिटाइजर लगाकर आग के नजदीक जाने वाले दुर्घटना के शिकार हुए हैं. सीडीसी (सेंट्रल फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन, यूएस) का कहना है कि सैनिटाइजर में मौजूद एल्कोहल जल्दी आग पकड़ लेता है. इसमें लिक्विड सैनिटाइजर को ज्यादा खतरनाक बताया है.

सिर्फ लाइट ऑफ करें

पीएम मोदी के आग्रह पर आपको सिर्फ घर की लाइट ऑफ करनी है. इसके अलावा आप घर के जरूरी उपकरणों जैसे कि फ्रिज या कोई और चीज चालू रखें.

यह भी पढ़ें-9 बजे 9 मिनट पर रोशनी से नहीं पड़ेगा ग्रिड पर असर, संतों ने किया आह्वान

बाहरी सामान लाते समय रहे सतर्क

बाजार से लाए गए दीये या मोमबत्ती को हाथ लगाते वक्त सावधानी बरतें. दीये या मोमबत्ती जलाने के बाद अच्छे से हाथों को सैनिटाइज जरूर करें.

भीड़ न लगायें

दीया या मोमबत्ती लगाने के बाद जमा होने से बचें. गली या नुक्कड़ पर भीड़ लगाने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना वायरस से सतर्क रहने का संकल्प लें.



 

यानी पीएम मोदी की अपील पर दीये जरूर जलाएं लेकिन इसे दिवाली की तरह उत्सव समझकर सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना से बचने से बचाव के किसी भी उपाय की अनदेखी न करें.

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 5, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

वाराणसी, 27 नवम्बर; सरकार अब बनारस के घाटों पर भी अयोध्या की तरह प्रकाश उत्सव आयोजित करने की तैयारी में है. 29 नवंबर की शाम को बनारस के…

Read now
Hinduism

परमार्थ निकेेतन में Social Distancing के साथ मनायी गुरूपूर्णिमा

परमार्थ निकेेतन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनायी गुरूपूर्णिमा भारत ने गुरूओं के रूप में विश्व को अनमोल रत्न दिये – स्वामी चिदानन्द सरस्वती 5 जुलाई, ऋषिकेश। परमार्थ…

Read now
Hinduism

21 जून को कोरोना मुक्ति के लिए मंत्रयोग महाप्रार्थना एवं सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ

21 जून को कोरोना मुक्ति के लिए मंत्रयोग महाप्रार्थना एवं सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ गाजियाबाद। संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने एवं कोरोना जैसी महामारी के संकट काल से…

Read now