RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेश

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेश

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेश
Visual Archive

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेश

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन

अयोध्या, 5 अगस्त ; 492 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी। पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए जाएंगे।

कार्ड के कोड से मिल रहा प्रवेश 
अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए मेहमानों को खास सिक्योरिटी कोड से युक्त निमंत्रण कार्ड दिया गया है। एक कार्ड पर एक व्यक्ति ही आ सकता है, उसके साथ न कोई सहयोगी होगा न ही उसके पास किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण या मोबाइल आदि होगा। अतिथियों को कार्ड के कोड से प्रवेश मिल रहा है।

हनुमानजी भी पहनेंगे आज नए वस्त्र

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेशबता दें सप्ताह के सातों दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्र रामलला को पहनाए जाते हैं। आज बुधवार है, लिहाजा रामलला को आज हरे रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं। भगवान रामलला के अलावा उनके सबसे बड़े भक्त हनुमानजी को भी आज नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन

हरे रंग के रत्न जड़ित वस्त्र पहन कर तैयार हुए रामलला

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेशश्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आज अयोध्या राममय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होने वाले राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। कुछ ही घंटों में पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। इससे पहले भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है।

कारसेवक पुरम का मुख्य गेट सजाया गया

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेशये है कारसेवक पुरम का मुख्य गेट जिसे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े महापुरुषों की तस्वीरों और फूलों से सजाया गया

भोपाल से आई आर्ट हिस्टोरियन डॉ. सुधा मलैया

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए कार्ड के कोड से मिल रहा है प्रवेशमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आई आर्ट हिस्टोरियन डॉ. सुधा मलैया भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 5, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

हरतालिका तीज 2026: हरतालिका तीज कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।…

Read now
Hinduism

विवाह मुहूर्त 2026: नवंबर-दिसंबर के शुभ दिन और मुहूर्त

अगर आप 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं, तो अभी सबसे ज़रूरी बात यह जान लें – साल के आखिरी दो महीने, नवंबर और दिसंबर 2026,…

Read now
Hinduism

Ganesh Chaturthi 2026: महाभारत लिखते समय गणेश जी ने क्यों तोड़ा था अपना दांत? जानें एकदंत बनने की पौराणिक कथा

भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी का स्मरण और पूजा करने…

Read now