साल का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण

ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन हिन्दू धर्म और वैदिक ज्योतिष में सदियों से ग्रहण को बड़ा महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्य और चंद्र ग्रहण के प्रभाव से प्रकृति में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ग्रहण हर वर्ष घटित होते हैं, साल 2019 में भी पृथ्वी पर कुल 5 ग्रहण दिखाई देंगे। इनमें 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। साल के पहले महीने जनवरी में ही एक-एक चंद्र और सूर्य ग्रहण घटित होंगे।
नव वर्ष सन 2019 में यह सूर्य ग्रहण पौष अमावस, शनिवार की रात्रि के बाद अर्थात 05 जनवरी, 2019 की अर्धरात्रि के बाद 06 जनवरी, 2019 रविवार की प्रात: भारतीय समय अनुसार 05:04 से 09:18 तक (दिवाकर पंचांग अनुसार) के मध्य भूगोल पर दिखाई देगा।

खंडग्रास सूर्य गहण केवल पूर्वी एशिया अर्थात मध्य-पूर्वी चीन, जापान, उतरी तथा दक्षिण कोरिया, उतार-पूर्वी रूस, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का के पशिचमी तटों मे ही दिखाई देगा। भारत देश मे यह सूर्य गहण दिखाई नही देगा जिस कारण भारतवर्ष में इसका कोई सूतक नहीं लगेगा व किसी भी राशि पर इसका प्रभाव नही होगा।
आचार्य प्रवीन चौहान, ज्योतिषचार्य
info@astropraveen.com

Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply